Breaking News

24 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

HTN Live

24 मार्च को धार्मिक आयोजनों के बीच श्री रामलला नए स्थान पर होंगे शिफ्ट
 ♦️सीएम योगी भी होंगे शामिल
अयोध्या
======= राम जन्मभूमि में विराजमान भगवान श्री रामलला को 24 मार्च को विधि विधान पूर्वक नए स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। जिसमे शामिल होने के लिए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचेंगे।

 ♦️राम जन्मभूमि परिसर में ही श्री रामलला को मिलेगा नया स्थान
     अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भगवान श्री रामलला को अस्थाई भवन में शिफ्ट किया जाएगा। जिसकी तैयारी लगभग हो रही है 24 मार्च को श्री रामलला को नए स्थान पर बुलेटप्रूफ कॉटेज में शिफ्ट किया जाएगा। जिसके पहले 4 फुट ऊंचा चबूतरा का निर्माण कराया गया है। 24 मार्च को सुबह शिफ्ट किये जाने से पूर्व भूमि पूजन, स्थान जागरण को लेकर पूजा पाठ किया जाएगा उसके बाद वेद मंत्रों के बीच भगवान श्री रामलला को उस स्थान पर विराजमान कराया जाएगा। इस दौरान ट्रस्ट के सभी सदस्य शामिल होंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजन में शामिल होने की इच्छा प्रकट की है।

No comments