Breaking News

जिला पंचायत सदस्य की पुत्री की हत्या

HTN Live
जिला पंचायत सदस्य के पुत्री की हत्या, हवाई फायर करके भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने
गोसाईगंज_अयोध्या
=============== मया द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य की पुत्री की उसके घर में ही चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। भागते समय हत्यारोपी ने हवाई फायरिंग भी किया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले आयी।
      थानाध्यक्ष गोसाईगंज आशुतोष मिश्र के मुताबिक आरोपी के पास से खून से सना चाकू, तमंचा बरामद किया गया है। तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

♦️घर में चाकू मार कर की हत्या
     गोसाईगंज कोतवाली इलाके में स्थित वेनवा गांव के रामपुर बुजुर्ग में जिला पंचायत सदस्य रामअंजोर निषाद की पुत्री को चाकू मारकर बीकापुर के पिपरी जलालपुर निवासी राजेश उर्फ खन्ना ने चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसकी जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
     जिला चिकित्सालय में मौजूद लड़की की मां ने बताया कि वह मया बाजार चली आयी थी। उसके पति जिला पंचायत सदस्य राम अंजोर निषाद भी बाहर थे। घर में बेटा तथा बहू मौजूद थे। इसी समय पता नहीं क्या हुआ कि मौके पर मौजूद राजेश ने उसकी बेटी के उपर चाकू से हमला कर दिया। उससे पूर्व में भी कोई बात नहीं थी।
      ग्राम प्रधान वेनवा वासुदेव यादव ने बताया कि आरोपी जिप्रसं के घर पर कुछ दिन से रह रहा था। घटना में और लोग भी शामिल हो सकते है।

 ♦️पूर्व प्रधान पर लगाया हत्या के लिए उकसाने का आरोप 

       मृतका के पिता ने एक पूर्व प्रधान के उपर राजेश को हत्या के लिए उकसाने का आरोप तहरीर में लगाया है। रामअंजोर के मुताबिक आरोपी युवक उसके पिता के साथ दो वर्ष पूर्व उड़ीसा में एक ईट भट्टे पर काम करता था। एक वर्ष पूर्व उसे भगा दिया गया था।

No comments