Breaking News

उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले रक्षा मंत्री अद्भुत होगा लखनऊ का डिफेंस एक्सपो

HTN Live




फरवरी में पांच से नौ फरवरी के बीच लखनऊ में होने वाले डिफेंस एक्सपो को अद्भुत बताते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतिम दिन हर किसी को निश्शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। देश-विदेश से सैकड़ों व्यापारी रक्षा उत्पाद का प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, राफेल के मार्च में आने के कारण वह डिफेंस एक्सपो में शामिल नहीं होगा। अलीगंज के पंचायत निदेशालय के सभागार में शनिवार को उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पहुंचे रक्षामंत्री ने कहा कि पूर्व में डिफेंस कॉरीडोर अलीगढ़, आगरा, झांसी व चित्रकूट तक ही सीमित था, लेकिन उन्होंने झांसी से कानपुर और लखनऊ को भी उससे जोड़ दिया है। इससे रक्षा उपकरण उत्पादकों और आपूर्तिकर्ताओं की ओर से बड़े पैमाने पर निवेश किया जाएगा। इसके साथ ही औद्योगिक इकाइयां भी लगाई जाएंगी। जिससे रोजगार भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादन क्षेत्र के औद्योगीकरण का जीता जाता उदाहरण कानपुर नगर है, जहां पर प्रारम्भिक दौर में वर्ष 1857 के बाद से कई गन फैक्ट्री चालू हुईं। कैंटोमेंट क्षेत्र में वृद्धि के बाद फौज में उपयोग होने वाली सामग्री जैसे चमड़ा, ऊनी कपड़ा, सूती कपड़ा, लेदर शू का उत्पादन चालू हुआ। 1901 में जब कानपुर की आबादी केवल 1.60 लाख थी, तब तीस से चालीस हजार तक श्रमिक रोजगार उपलब्ध था। ऐसा ही अब लखनऊ में भी होगा। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाक को फिर ललकारा और कहा कि चीन ने भी सभी देशों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की बात कही है।  उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ. नीरज बोरा की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 364 कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि चाहे जितना समय लगे लेकिन वह एक-एक कार्यकर्ताओं का खुद से सम्मान करेंगे। कार्यकर्ताओं ने भारी भरकम माला से रक्षा मंत्री का स्वागत किया तो उन्होंने कहा कि स्वागत और अभिनंदन मेरा नहीं आप सब कार्यकर्ताओ का किया जाना चाहिए। आयु में बड़ा हूं, इसलिए शुभकामना भी देता हू। इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया, राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी, विधायक सरेनी धीरेंद्र बहादुर सिंह, अवध बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष एलपी मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महामंत्री पुष्कर शुक्ला, अनुराग मिश्र अन्नू, त्रिलोक सिंह अधिकारी, लखनऊ स्नातक सीट से भाजपा उम्मीदवार,  अवनीश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष मनोहर सिंह, पार्षद पृथ्वी गुप्ता, रूपाली गुप्ता, राखी खुशबू मिश्र, प्रदीप शुक्ला, राघवराम तिवारी, कुमकुम राजपूत,  के अलावा अंजू अग्रवाल, विनोद वाजपेयी भी मौजूद थे।

No comments