Breaking News

जेल के वाहन की जाली काटकर हाथरस के दो बंदी फरार

HTN Live

जिला कारागार से शनिवार को पेशी के लिए हाथरस के किशोर न्यायालय ले जाए गए दो बंदी जेल के वाहन की जाली काटकर फरार हो गए। ड्यूटी में तैनात एक सिपाही हाथरस में ही उतर गया, जबकि दूसरा ड्राइवर के साथ जाकर आगे की सीट पर बैठ गया। मडराक टोल के बाद दोनों बंदी मौका पाकर भाग गए। सिविल लाइन थाने में दोनों सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।दरअसल, जिला कारागार से शनिवार सुबह जेल के दो वाहनों में 28 बंदियों को हाथरस की अलग-अलग कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था। इनमें सगीर पुत्र मुन्ने खां निवासी धुबई, हसायन (हाथरस) व मुकेश उर्फ छोटू पुत्र शंकरलाल निवासी समदपुर, सादाबाद (हाथरस) हाल निवासी दयाल गार्डन हनुमान नगर, सिकंदरा (आगरा) की पेशी किशोर न्यायालय में थी। सगीर के खिलाफ चोरी व जानलेवा हमले के मामलों में 30 नवंबर 2018 को जेल लाया गया था। दोनों की शनिवार को हाथरस के किशोर न्यायालय में पेशी थी।सुबह जेल के वाहन में दोनों को हाथरस ले जाया गया। अलीगढ़ के जाते वक्त हाथरस पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाही अवधेश व शशि यादव साथ गए थे। लौटते वक्त अफरोज व एक अन्य सिपाही की जिम्मेदारी थी। बताया जा रहा है कि दूसरा सिपाही हाथरस में कलक्ट्रेट पर उतर गया और अफरोज ड्राइवर के साथ जाकर आगे की सीट पर बैठ गया। अलीगढ़ जेल में पहुंचने के बाद जब वाहन का लॉक खोला गया तो दोनों गायब थे। जाली कटी हुई थी। थाना सिविल लाइन में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

No comments