Breaking News

शाहजहांपुर में कांग्रेसियों के लिए कश्मीर जैसे हालात : जितिन प्रसाद।

HTN Live

हिन्दू अमन मिश्रा ब्यूरो
शाहजहांपुर:-

 कानून की छात्रा की गिरफ्तारी के विरोध में  कांग्रेस की न्याय पद यात्रा निकालने को लेकर जिला प्रशासन की पाबंदी से नाराज जितिन प्रसाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेसीजन शांतिपूर्वक पदयात्रा निकालना चाहते थे। इसमें कहीं से कोई कानून का उल्लंघन नहीं था। मगर जिला प्रशासन ने न्याय पदयात्रा को निकलने नहीं दिया। जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश है कश्मीर नहीं है। प्रशासन ने यहां के हालात कश्मीर जैसे कर दिए है कांग्रेसियों को घरों में नजरबंद कर दिया गया। जो जहां मिला उसे वही से गिरफ्तार कर लिया। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है। अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। न्याय मांगने बालों के साथ कांग्रेस पार्टी सीना तानकर खड़ी रहेगी।

No comments