ऐशबाग में बेहतरीन डिजाइन व कम कीमत के फ्लैट्स की सौगात देगा एलडीए
HTN Live
लखनऊ। निजी बिल्डरों से मिल रही चुनौती को अब एलडीए स्वीकार कर रहा है। ऐशबाग में पहली बार एलडीए बहुमंजिला आपर्टमेंट की डिजाइन व थीम आर्किटेक्ट के बीच प्रतिस्पर्धा कराकर तय करेगा। इसके बाद सबसे बेहतर आइडिया और डिजाइन के लिए आर्किटेक्ट को चुना जायेगा।
यहां एलडीए 28 लाख रुपये से कम कीमत के 600 से अधिक फ्लैट बनायेगा। एलडीए के अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्रा का कहना है कि रियल एस्टेट में अब समय बदला है। केवल विकास प्राधिकरण के नाम पर फ्लैट नहीं बेचे जा सकते हैं।
निजी बिल्डर एलडीए से बेहतर डिजाइन और गुणवत्ता के फ्लैट बनाकर कम कीमत में दे रहे हैं। एलडीए भी अब निजी बिल्डरों की तरह अपने आवंटियों को न्यूनतम कीमत में बेहतर गुणवत्ता और लुक के फ्लैट बनाकर देगा। यह काम आर्किटेक्ट के बीच प्रतिस्पर्धा कराकर होगा। बिल्डिंग के निर्माण के लिए इच्छुक आर्किटेक्ट पहले अपने डिजाइन और कंसेप्ट बतायेंगे। इसका एक प्रजेंटेशन भी एलडीए टीम के सामने होगा। अच्छे प्रजेंटेशन वाले आर्किटेक्ट से फिर वित्तीय बिड लेकर काम दिया जायेगा।
एलडीए अधिकारियों का कहना है कि रेरा के आने के बाद काफी हालात बदल रहे हैं। निजी बिल्डर पर जहां समय पर कब्जा देने का दबाव बन रहा है, वहीं बेहतर डिजाइन और लुक की वजह से पहले ही लोगों को निजी बिल्डर के प्रोजेक्ट पसंद आते रहे हैं।
अब अगर एलडीए को अपने प्रोजेक्टों में फ्लैट बेचने हैं तो निजी बिल्डरों की तरह काम करना ही होगा। इसीलिए पहली बार प्रतिस्पर्धा कराकर बिल्डिंग का डिजाइन और लुक तय किया जायेगा। इसके बाद निर्माण शुरू होगा।
बिना बिके फ्लैटों की लंबी सूची बनने के बाद अब एलडीए महंगे फ्लैट बनाने से तौबा कर चुका है। इस योजना में अधिकतम 700 वर्गफीट के दो बीएचके के फ्लैट बनाये जायेंगे। इनकी ऊंचाई कितनी होगी। यह भी आर्किटेक्ट के डिजाइन पर निर्भर करेगा। फ्लैटों की अंतिम संख्या भी इसी डिजाइन से तय होनी है। निर्माण शुरू होने के बाद ही इसमें पंजीकरण भी एलडीए खोलेगा।
ऐशबाग में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की कब्जा हुई जमीन खाली कराने के बाद यह निर्माण हो रहा है। इसके लिए भू-उपयोग भी एलडीए बदल चुका है। यहां करीब पांच एकड़ जमीन में निर्माण होना है। एलडीए इन फ्लैटों की बिक्री कीमत 28 लाख रुपये प्रस्तावित कर रहा है। वहीं 90 वर्गमी से कम साइज की वजह से एक प्रतिशत जीएसटी इस कीमत पर लागू होगा। पार्किंग शुल्क, फ्री-होल्ड व अन्य मद में भुगतान सहित करीब 35 लाख रुपये में यह फ्लैट मिल जायेगा।
एलडीए के अधिशासी अभियंता का कहना है कि हम शहर के लोगों को ऐसे फ्लैट ऑफर करना चाहते हैं जिनमें आवंटियों को यह न लगे कि वे किसी सरकारी टाइप बिल्डिंग में आ गये हैं। लोगों को बेहतर लुक और डिजाइन के साथ तैयार बिल्डिंग में फ्लैट तैयार कर दिये जायेंगे। आवंटियों की हर सुविधा का ध्यान भी इसमें रखा जायेगा। इसे आर्किटेक्ट के बीच प्रतिस्पर्धा के जरिए सुनिश्चित किया जायेगा

No comments