तीन घरों में बदमाशों ने बोला धावा लाखों के जेवरात और नकदी उठा ले गये विरोध पर बिल्डर से की मारपीट
HTN Live
लखनऊ ,2 जून। बंथरा इलाके में शनिवार रात बदमाशों ने एक ही गांव के तीन घरों पर धसवा बोला। घटना के दौरान बदमाश एक घर में सारा सामान बटोरने के बाद दीवार में लगी एलईडी टीवी निकाल रहे थे तभी आहट पाकर नींद से उठे बिल्डर ने उन्हें दौड़ा लिया। इस दौरान बिल्डर और बदमाशों के बीच हाथापाई भी हुई लेकिन बदमाश उसके ऊपर डंडे से वार कर मौके से भागने में सफल रहे। घटना की सूचना पाकर पहुंची बंथरा पुलिस मौके का निरीक्षण कर वापस लौट गयी। रविवार की सुबह डाग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट टीम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये।
बंथरा के बरियारखेड़ा नारायनपुर गांव निवासी बिल्डर राम प्रताप सिंह अपने परिवार संग रहते हैं। उनका कहना है कि शनिवार रात वह बैंक से रिटायर्ड अपने पिता विजय सिंह के अलावा अपने परिवार सहित दो मंजिला मकान के निचले हिस्से में अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रामप्रताप को मकान के बड़े कमरे के अंदर से किसी वस्तु के गिरने की आहट मिली। नींद से उठे रामप्रताप जब कमरे के अंदर पहुंचे तो वहां हाथों में डंडा और चाकू लिए दो बदमाश दीवार में लगी एलईडी टीवी खोल रहे थे। रामप्रताप का कहना है कि जैसे ही बदमाशों की नजर उन पर पड़ी तो दोनों बदमाश एलईडी टीवी लेकर जीने के रास्ते छत के ऊपर भागे लेकिन रामप्रताप ने शोर मचाते हुए दोनों का पीछा कर लिया और छत पर एक बदमाश से भिड़ गये। इसी बीच बदमाश ने राम प्रताप के ऊपर डंडे से वार कर दिया। मगर रामप्रताप ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश से डंडा छीन लिया। रामप्रताप का शोर सुन ग्रामीणों को इक_ा होते देख दोनों बदमाश रामप्रताप की एलईडी टीवी उसके चाचा अर्जुन की छत पर छोड़ कर छत से कूदे और पीछे के रास्ते भाग निकले।
आठ लाख के जेवरात और नकदी मिली गायब
रामप्रताप ने बताया कि बदमाशों के भागने के बाद वह मकान की दूसरी मंजिल पर कमरों में पहुंचे तो देखा कि वहां रखी अलमारियां टूटी है और बदमाश उसमें रखे करीब आठ लाख रुपये कीमत के गहने और डेढ़ लाख रुपये की नकदी उठा ले गये थे।
दो अन्य घरों पर भी किया हाथ साफ
इसी बीच रामप्रताप के पड़ोस में रहने वाली विधवा विजयलक्ष्मी सिंह ने अपने घर में देखा तो उनके घर के मुख्य दरवाजे के चैनल का ताला टूटा होने के साथ ही अंदर एक कमरे का भी ताला टूटा मिला। जब कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा होने के अलावा उसके अंदर रखे करीब 9 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के गहने और 8 लाख रुपये की नकदी गायब मिली। इसके अलावा चोर गांव में रहने वाले किसान बोधराम के मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से 6 लाख के जेवरात और 1.25 लाख रुपये उठा ले गये थे। बोधराम के दो बेटे पंकज और सीरज दूसरी मंजिल पर अलग-अलग कमरों में अपने परिवार सहित रहते हैंए लेकिन शनिवार को दोनों परिवार सहित कहीं गये हुए थे। उनके कमरों में ताले बंद थे जबकि बोधराम अपनी पत्नी के साथ मकान के निचले हिस्से में सो रहे थे।
पुलिस ने चोरी में दर्ज की एफआईआर
बंथरा के बरियारखेड़ा नारायनपुर गांव में हुई इस घटना को पुलिस चोरी बता रही है। पुलिस का तर्क है कि चोरी की आहट पाकर रामप्रताप सुनकर जाग उठे और विरोध करने पर हाथापाई करके फरार हो गये। इस मामले में पीडि़त ने पड़ोस के गांव के कुछ लोगों पर शक जताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।
घटना के बाद से गांव में दहशत
ग्रामीणों में चर्चा है कि तीनों घरों में घटना अंजाम देने के लिए बदमाशों की संख्या आधा दर्जन से अधिक रही होगी। उनका कहना है कि रामप्रताप के घर में घटना अंजाम दे रहे दो चोरों को दौड़ाया गया तो उनके पास कोई सामान नहीं नजर आया। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों की संख्या अधिक रही है और उन्होंने अलग अलग मकानों में घटना अंजाम देकर सारा सामान वहां से समेट लिया। जबकि पुलिस इस घटना को चोरी बताने के साथ ही दो बदमाशों के ही इसमें शामिल होने की बात कह रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस घटना को मामूली बनाने में जुटी है। क्योंकि तीन घरों से इतना समेटा गया सामान सिर्फ दो बदमाश नहीं ले जा सकते। वहीं इस घटना के बाद से पीडि़त और गांव के लोग दहशत में हैं। पीडि़ता विजयलक्ष्मी का कहना है कि प्राइवेट नौकरी कर रहे उसके पति संतोष सिंह की करीब ढाई साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह अपनी बेटी ब्यूटी सिंह की शादी करने के लिए पैसे व गहने इक_ा कर रही थी। उसने बताया कि बेटी की शादी की तैयारी के लिए रखे रुपये और गहने बदमाश ले गये और अब उसके सामने बेटी की शादी को लेकर दिक्कत खड़ी हो गयी है। वहीं रामप्रताप सिंह का कहना है कि सोमवार को उनकी दादी की तेरहवीं है और इसी तेरहवीं संस्कार के लिए उन्होंने रकम इक_ा कर घर में रखी थी लेकिन अब रकम चले जाने से किसी तरह लोगों से रुपये मांग कर काम चलाना पड़ेगा

No comments