जीएम एनइआर ने रेलवे अस्पताल का किया निरीक्षण
HTN Live
लखनऊ (सं)। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल ने रविवार को डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव के अलावा कई मण्डल अधिकारियों के साथ बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें इन्डोर यूनिट में इमरजेन्सी कक्ष, सर्जिकल आईसीयू कक्ष, लेबर रूम, लिनेन एवं औषधि भण्डार, पुरूष एवं महिला वार्ड, आपरेशन थियेटर व रजिस्ट्रेशन एवं ओपीडी ब्लाक को देखा।
महाप्रबन्धक ने मण्डल में रेल कर्मचारियों की बेहतर चिकित्सा के लिए नवीन चिकित्सा सुविधाऐं एवं पदों के सृजन तथा भर्ती प्रक्रिया पर अधिक कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि हमारे कर्मचारियों का चिकित्सालय में नई मशीनों व अच्छी सुविधा के साथ इलाज होना चाहिए। जिसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे के पास फण्ड आवांटित हैं। महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल एवं मण्डल रेल प्रबन्धक विजय लक्ष्मी कौशिक ने चिकित्सालय के उद्यान में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रशासन डॉ. कुमार उमेश, डॉ. वीके पाठक, डॉ. अनामिका, डॉ. रंजीत, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर राघवेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर एसडी पाठक व अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments