रेलवे में चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू
HTN Live
अगस्त में होंगे रेल यूनियन के चुनाव
लखनऊ (सं)। रेलवे बोर्ड ने रेलवे यूनियनों का चुनाव अगस्त माह कराने की घोषणा कर दी। साथ ही आचार संहिता भी लागू कर दी गयी। चुनाव की घोषणा पर रेलवे यूनियनों ने भी तैयारी शुरू कर दी। इस बाबत रेलवे बोर्ड की ओर से सरकुलर जारी कर दिया गया है।
रेलवे बोर्ड में निदेशक स्थापना देवाशीश मलिक ने बताया कि रेलवे यूनियनों के चुनाव को लेकर काफी समय से तैयारी चल रही थी। इस बीच लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से रेलवे का चुनाव टाल दिया गया। लोकसभा चुनाव की सभी गतिविधियां समाप्त होने पर रेलवे यूनियनों के चुनाव की घोषणा की गयी। अगस्त माह में चुनाव कराये जायेंगे। तारीखों पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। बता दें कि रेलवे में दो प्रमुख यूनियनें हैं। ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन एआईआरएफ व नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन एनएफआईआर प्रमुख हैं। इसमें नादर्न रेलवे मेंस यूनियन व उत्तरीय रेलवे मेंस यूनियन उत्तर रेलवे की प्रमुख यूनियनें हैं। ऐसे ही पूर्वोत्तर रेलवे में एनई रेलवे मजदूर यूनियन है। इन यूनियनों से लाखों रेलकर्मी जुड़े हुए हैं। चुनाव का एलान होने पर रेलवे यूनियनों रेलकर्मियों को लामबंद करना शुरू कर दिया है।
कर्मचारी रेलवे प्रशासन की छवि खराब कर रहे हैं खराब: डीआरएम
डीसीएम मामले में रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ (सं)। पूर्वोत्तर रेलवे के डीसीएम देवानंद यादव के समर्थन में सैकड़ों रेल कर्मियों ने प्रदर्शन किया। डीआरएम कार्यालय में बैठक कर कर्मचारियों ने ईमानदारी व निष्ठा के साथ रेलवे में काम करने वालों को परेशान करने का आरोप लगाया है। रेल कर्मियों के इस प्रदर्शन से कामकाज भी प्रभावित रहा।
पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसियेशन की बैठक मंडल अध्यक्ष सीपी वर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा डीसीएम देवानंद यादव के विरुद्घ गलत आरोप लगाया जा रहा है। ईमानदार अधिकारियों को बेबुनियाद परेशान किये जाने से रेलवे का काम प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को असुविधाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। डीसीएम पर फर्जी तरीके से लगाये गये आरोप निंदनीय हैं। दूसरी ओर इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गेनाइजेशन के बैनर तले टीटीई स्टाफ ने भी प्रदर्शन किया। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव एमएन श्रीवास्तव ने कहा रेलवे की छवि सुधारने में लगे अधिकारियों को बदनाम किया जा रहा है। इससे यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने आसान नहीं होगा। ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसियेशन के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने समर्थन दिया है। इस मामले में डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारी रेलवे प्रशासन की छवि खराब कर रहे हैं। रेलवे प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं और अधिकारियों के साथ दुव्र्यवहार की शिकायतें की जा रही हैं, जोकि नियमावली के खिलाफ है। ऐसे में उन पर अनुशासनात्म कार्रवाई भी हो सकती है।

No comments