Breaking News

भाजपा कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह का मुख्य आरोपी वसीम गिरफ्तार

HTN Live

 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार (मई 31, 2019) को मुख्य आरोपित वसीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वसीम को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में शामिल 4 आरोपितों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
सुत्रो के मुताबिक, जामो थाना क्षेत्र में ही पुलिस और वसीम के बीच भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों ओर से गोलियाँ चली। इस दौरान वसीम के पैर में गोली लगी। जिसके बाद वसीम को घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने वसीम की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे इलाज के लिए जामो सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वसीम की गिरफ्तारी के बाद अब हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपित के पास से खून से सना तौलिया भी बरामद किया है। इसके अलावा एक देशी पिस्तौल भी बरामद की है। अमेठी के एसपी के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है।

No comments