Breaking News

2022 विधानसभा की तैयारी में जुटे संगठन

HTN Live

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का प्रांतीय बैठक गांधी भवन में हुई
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सांसद संगम लाल गुप्ता को सम्मानित किया गया
संज्ञा शर्मा ब्यूरो प्रमुख लखनऊ

लखनऊ। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का प्रांतीय बैठक रविवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और प्रतापगढ़ से सांसद संगम लाल गुप्ता मौजूद रहे। संगठन की ओर से उनका सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम का संचालन संगठन के राष्ट्रीय युवा महामंत्री रमाशंकर साहू की ओर से किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी जिलों में जिला सम्मेलन करके समाज के राजनीतिक व्यक्तियों का चयन किया जाए और 2022 के विधानसभा चुनाव में समाज के कम से कम 40 या 50 लोगों को विधानसभा चुनाव लड़ाया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राम नारायण साहू ने किया। संगठन में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नवोदय विद्यालय फतेहपुर के युवा प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू, आजमगढ़ प्रदेश के महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, गाजीपुर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश साहू, उमाशंकर साहू, अंकित साहू और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष सम्मिलित हुए। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए रणनीति बनाई गई। 

No comments