राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस में ली गयी तलाशी
HTN Live
लखनऊ (सं)। पिछले कुछ माह में कई स्टशनों को मिल चुके धमकी भरे पत्रों की घटना पर जीआरपी और आरपीएफ ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया। जीआरपी और आरपीएफ ने डॉग स्क्वायड व बम स्क्वायड की टीम के साथ स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। आरपीएफ और जीआरपी के प्रभारी ने स्टेशन के चप्पे चप्पे की जांच की। इसके अलावा थाने के रजिस्टरों से लेकर अन्य दस्तावेजों की जांच करते हुए खामियों को भी दूर करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जांच प?ताल करते हुए सजक रहने का आदेश भी दिया। इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं से लेकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की जांच के साथ सामान की तलाशी ली गयी। इस कार्रवाई के दौरान स्टेशन पर हड़कंप मच रहा। चेकिंग की जानकारी होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं चेकिंग के दौरान शताब्दी, वरुणा, बाघ, अवध असम, राजधानी, मरुधर, जनता और काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस की तलाशी ली गयी।

No comments