Breaking News

पीलीभीत से लायी गयी प्राणि उद्यान घायल बाघिन

HTN Live


लखनऊ (सं)। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में बूढ़ी बाघिन लायी गयी है। इस बूढ़ी बाघिन को रविवार देर रात पीलीभीत वन प्रभाग से रेस्क्यू करके नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लाया गया है। प्राणि उद्यान के निदेशक आरके सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था के कारण बाघिन का स्वास्थ्य सामान्य नहीं है। इस बाघिन को प्राणि उद्यान के वन्यजीव चिकित्सालय में रखा गया है। 24 घंटे चिकित्सक और एवं कीपर इस पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। इसका इलाज वन्यजीव चिकित्सक अपनी देखरेख में कर रहे है। उन्नेंने बताया कि उम्मीद है कि बाघिन जल्द ही स्वस्थ्य हो जायेगी, लेकिन फिलहाल इसको उद्यान में ही डाक्टरों की देखभाल में रखा जायेगा। 

No comments