Breaking News

सेंट जोजफ के मेधावी हुए सम्मानित अपनी सन्तुष्टि के लिये ही करें काम-आलोक रंजन

HTN Live


लखनऊ। सेंट जोजफ  विद्यालय समूह के आईसीएसई एवं आईएससी के मेधावी छात्र-छात्राओं को ठाकुरगंज स्थित शाखा कें गौतम बुद्व सभागार में शुक्रवार को मेधावी सम्मान समारोह-2019 मनाया गया। इस समारोह मेधावी में छात्र व छात्राओं को ट्राली बैग, नकद पुरस्कार, छात्रवृत्ति के चेक, शील्ड, मोमेन्टो, मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत आईएएस (पूर्व प्रमुख सचिव) आलोक रंजन, ने उपस्थित होकर मेधावियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्य अतिथि के रूप  में प्रोफेसर पीके सेठ (पूर्व सीईओ बायोटेक पार्क लखनऊ) भी उपस्थित थे। 
इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत सेंट जोजफ समूह की संस्थापक चेयरपर्सन पुष्पलता अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा विद्यालय की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को पुरस्कार के रूप में ट्राली बैग, ट्राफी, शील्ड तथा छात्रवृत्ति के चेक व प्रमाण-पत्र आदि प्रदान कर उनके माता-पिता सहित सम्मानित किया गया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि आलोक रंजन ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों की सराहना करते हुये कहा कि भविष्य में वे अपनी सोच को पॉजिटिव रखते हुये अपनी संतुष्टि के लिये कार्य करें।
ठाकुरगजं शाखा की कक्षा-12  की छात्रा वसुन्धरा सिहं ने 98.50 प्रतिशत एवं कक्षा-10  कीे छात्रा केसर ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। राजाजीपुरम शाखा की कक्षा-12  के छात्रा दीक्षा सिहं ने 95.25 प्रतिशत एवं  कक्षा-10  कीे छात्रा श्रेया तिवारी ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।  इस अवसर पर आईसीएसई तथा आईएससी के लगभग  200 मेधावियों को सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक राजेश अग्रवाल एवं सीमा अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को उनकी अभूतपूर्व सफलता के लिए शुभकामनायें दी और उनको प्रोत्साहित भी किया। सेंट जोसफ समूह की संस्थापक प्रबन्धक पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि ये पुरस्कार इन मेधावियों के उत्साहवद्र्धन के लिए हैं। इस अवसर पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर अनुपम चौधरी, स्क्वाइडन लीडर राखी अग्रवाल एवं नम्रता अग्रवाल भी उपस्थिति थे।

No comments