Breaking News

डायल 100 कि मेहनत लाई रंग,आग पर पाया काबू

HTN Live

गोंडा- पुलिस अधीक्षक के द्वारा अच्छे कार्य करने वाले डायल 100 के पुलिसकर्मी लगातार सम्मानित हो रहे है जिसको लेकर डायल 100 मे खुशी कि लहर है जिससे कुछ डायल 100 के पुलिस कर्मी लगातार मेहनत करते नज़र आ रहे है बताते चले कि आज फिर नगर कोतवाली अंतर्गत डायल 100 के इवेन्ट नम्बर 5206 को  सूचना मिला कि आवास विकास कालोनी स्थिति रामन चिल्ड्रन स्कूल के निकट ब्रम्हानन्द सिंह के मकान में गैस सिलेन्डर से आग लग गई है ! PRV 3411 के आरक्षी कमाण्डर सेवकराम व पायलट एच०जी०--नरेन्द्र अँकम ओझा ने तत्काल पहुँचकर  परिवारजनो को घर से बाहर निकला उसके बाद डायल 100 ने इसकी सूचना तत्काल  फायर सर्विस को दिया गया मौके पर पहुँचकर फायर सर्विस के जावनो ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया डायल 100 की मेहनत से किसी प्रकार की क्षति नहीं हुयी है जिसको लेकर जनमानस मे डायल 100 कि प्रशंसा हो रही है

No comments