शोहदे से परेशान युवती पहुंची पुलिस के पास चिनहट कोतवाली में दर्ज करायी रिपोर्ट
HTN Live
कई दिनों से युवती को कर रहा है परेशान
लखनऊ ,12 मई।
बैंक में काम करने वाली एक युवती को एक सिरफिरा कई दिनों से परेशान कर रहा है। आरोपी कभी युवती को बीच सड़क पर छेड़ता है तो कभी अश्लील मैसेज भेजता है। परेशान होकर युवती ने अब आरोपी के खिलाफ चिनहट कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है।
चिनहट इलाके में एक अपार्टमेंट में एक युवती अपने परिवार संग रहती है। युवती बाराबंकी स्थित एक बैंक में काम करती है। उसका कहना है कि एक राहुल नाम का एक सिरफिरा युवक उसको कई दिनों से परेशान कर रहा है। युवती का कहना है कि आरोपी उसको पीछा करते हुए छेडख़ानी करता है। विरोध करने पर मोबाइल फोन पर उलटे-सीधे और धमकी भरे मैसेज भेजता है। युवती कई दिनों तक आरोपी की इन हरकतों को नज़र अंदाज करती है, पर जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पीडि़ता ने इस संबंध में आरोपी राहुल के खिलाफ चिनहट कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है। आरोपी राहुल मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।

No comments