Breaking News

सीआरपीएफ जवान के घर हजारों की चोरी जेवरात, नकदी और अन्य सामान उठा ले गये चोर

HTN Live


सरोजनीनगर इलाके की है घटना
कृष्णानगर में भी एक घर मेें चोरी
लखनऊ ,12 मई।
सरोजनीनगर इलाके में सीआरपीएफ जवान के मकान का ताला तोड़कर चोर जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गये। इस संबंध में सरोजनीनगर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं कृष्णानगर इलाके में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर जेवरात और नकदी उठा ले गये।
सरोजनीनगर के वैभवनगर सीआरपीएफ जवान श्रीकृष्ण द्विवेदी अपने परिवार संग रहते हैं। मौजूदा समय में उनकी चुनाव में ड्यूटी लगी है। उनकी पत्नी माया द्विवेदी परिवार के लोगों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चित्रकूट गयी थीं। इस बीच चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ा और घर में घुस गये। चोर घर में रखे हजारों के जेवरात, 10 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर ले गये। पड़ोसियों ने माया द्विवेदी को घर में हुई चोरी की सूचना दी। इसके बाद वह वापस अपने घर लौटीं। शनिवार की देर रात उन्होंने सूचना सरोजनीनगर पुलिस को दी। छानबीन के बाद सरोजनीनगर पुलिस ने इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके अलावा कृष्णानगर के संगम विहार कालोनी में कंचन मिश्र अपने परिवार संग रहती हैं। उनका कहना है कि बीते 24 अप्रैल को वह अपनी जीजा के घर गयी थीं। 9 मई को जब वह वापस अपने घर लौटी तो देखा कि घर पर लगा ताला टूटा है और अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये चोरी कर ले गये थे। कंचन ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद इस मामले में शनिवार को चोरी  की रिपोर्ट दर्ज की। 

No comments