Breaking News

बुटीक संचालिका से पूर्व कर्मचारी ने की छेड़छाड़ दुकान में घुसकर की गाली-गलौज

HTN Live

गोमतीनगर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
लखनऊ ,12 मई।
गोमतीनगर स्थित एक बुटीक संचालिका ने अपने पूर्व कर्मचारी पर छेडख़ानी, अश्लीलता और धमकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीडि़त ने कुछ समय पहले आरोपी को उसकी हरकतों से परेशान होकर नौकरी से हटा दिया था। 
इंन्दिरानगर की रहने वाली एक महिला अपने परिवार संग रहती हैं। उनके पति बरेली में कार्यरत हैं। महिला ने गोमतीनगर इलाके में एक बुटीक खोल रखा है। उनका कहना है कि कुछ समय पहले तक महाराजगंज निवासी उमाशंकर उनकी दुकान में काम करता था। आरोपी अक्सर अश्लील हरकतें करता था। इसके चलते महिला ने उमाशंकर को नौकरी से हटा दिया था। नौकरी से हटाये जाने के बाद उमाशंकर ने महिला की बुटीक के पास ही अपना बुटीक खोल लिया। अब पीडि़ता का कहना है कि आरोपी आये दिन उसको अकेला जान कर परेशान करता है और उलटे-सीधे कमेंट करता है। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले वह अपने बुटीक पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी उमाशंकर उनकी बुटीक में घुस गया और गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगा। इस घटना के बाद पीडि़त महिला काफी डर और सहम गयीं। बीते 10 मई को उन्होंने आरोपी के खिलाफ गोमतीनगर पुलिस से लिखित शिकायत की। शनिवार को गोमतीनगर पुलिस ने आरोपी उमाशंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। 

No comments