सिटी ऑफ ड्रीम्ज का प्रमोशन करने आये प्रिया और एजाज
HTN Live
लखनऊ (सं)। हॉटस्टार की नई वेब सीरीज सिटी ऑफ ड्रीम्ज का प्रमोशन करने अभिनेता एजाज खान और अभिनेत्री प्रिया बापत नवाबों के शहर आये। जहां दोनों ही अभिनेताओं ने लखनऊ से अपने रिश्तों के बारे में बताया तो साथ ही सीरीज और उनके अभिनय के सफर के बारे में चर्चा की। इस वेब सीरीज में जहां एजाज और प्रिया मेन रोल निभा रहे हैं वहीं अभिनेता सचिन, अतुल कुलकर्णी, सिद्घार्थ चांदेकर और फ्लोरा सैनी समेत अन्य कई कलाकार अभिनय कर रहे हैं।
लखनऊ से अपने रिश्तों के बारे में अभिनेता एजाज खान ने बताया कि वो यहां कई बार शूटिंग के सिलसिले में आ चुके हैं। यहां उनके करीबी दोस्त लखनऊ पुलिस में तेनात राहुल श्रीवास्तव रहते हैं। जिनसे अपने इस रोल के बारे में काफी जानने और सीखने को मिला क्योंकि वो इस फिल्म में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। एजाज ने वेब सीरीज के बारे में कहा कि वेब सीरीज के आने से कई बेरोजगार कलाकारों को अच्छे निर्माताओं के साथ काम करने का मौका भी मिल रहा है। एजाज का मानना है कि इसमें सेसरशिप होनी चाहिये ताकि इसको हर आदमी देख सके। साथ ही टीआरपी और बॉक्स ऑफिस का भी कोई झंझट नहीं है। वहीं अभिनेत्री प्रिया बापत ने कहा कि वेबसीरीज में कहानी बताने और दिखाने के कोई समय सलेकिन फिल्म औश्र टीवी पर निर्माताओं को समय के अनुसार काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर वेब सीरीज में सेंसरशिप लागू हो जाये तो गंदगी से जरूर बचा जा सकता है। नागेश कुकुनूर के निर्देशन में बनी सिटी ऑफ ड्रीम्ज सात अलग अलग भाषाओं में रिलीज होगी।

No comments