Breaking News

आज़ आप की राशियों में क्या कुछ खास है

HTN Live

*आज का हिन्दू पंचांग// राशिफल* (11 मई 2019)

*दिन - शनिवार*
*विक्रम संवत - 2076 (गुजरात. 2075)*
*शक संवत -1941*
*अयन - उत्तरायण*
*ऋतु - ग्रीष्म*
*मास - वैशाख*
*पक्ष - शुक्ल*
*तिथि - सप्तमी रात्रि 07:44 तक तत्पश्चात अष्टमी*
*नक्षत्र - पुष्य दोपहर 01:14 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
*योग - गण्ड दोपहर 01:57 तत्पश्चात वृद्धि*
*राहुकाल - सुबह 09:08 से सुबह 10:46 तक*
*सूर्योदय - 06:04*
*सूर्यास्त - 19:06*
*दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
*व्रत पर्व विवरण - श्री गंगा सप्तमी  (गंगा जयंती)*

*विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा  शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

 *राशिफल 11 मईः आज धन के लेन-देन में इन्हें रहना होगा सावधान*

मेष:
आज चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में होगा। स्वराशि का चंद्रमा होना कई राशियों के लिए शुभ फलदायी है। देखिए आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन…

आज क्रोध और उग्रता में वृद्धि होगी। संयम से काम लेना होगा जहां तक हो सके वाद विवाद से बचें। सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत लग सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृषभ:
आज आपका आत्मविश्वास और प्रभाव बढ़ेगा। साहसिक कार्य कर सकते हैं। जोखिम उठाकर भी धन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं।

मिथुन:
दिन शुभ है कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना प्रारंभ करना शुभ रहेगा। आज आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। अधिकारियों का व्यवहार अनुकूल रहेगा।

कर्क:
सोचा हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। जिस किसी भी कार्य को करेंगे उसमें सिद्धि प्राप्त होगी। कुल मिलाकर आज का दिन शुभ रहेगा। शाम में थकान और सुस्ती महसूस कर सकते हैं।

सिंह:
आज किसी को उधार न दें, धन व्यय के योग हैं। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक तनाव रह सकता है। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दान जरूर करें। विवाद और तनाव से बचें।

कन्या:
कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। शुभ समाचार मिलेगा जिससे मनोबल बढ़ेगा। आज लाभ के प्रबल संकेत हैं। कार्य क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी, प्रभाव बढ़ेगा।

तुला:
कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक:
आज भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थल के दर्शन करेंगे, अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकमाना पूर्ण होगी। पारिवारिक जीवन सुखद और सहयोगपूर्ण रहेगा।

धनु:
आज यात्रा में सावधानी बरतें, चोट-चपेट और वाद-विवाद की आशंका हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और व्यर्थ के तनाव से दूर रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम भरा फैसला ना लें।

मकर:
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। कार्य क्षेत्र अटका हुआ काम पूरा होगा।

कुंभ:
क्रोध पर नियंत्रण रखें तो शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। धन लाभ होगा और अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। सलाह है कि आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें।

मीन:
योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा लेकिन मन पर नियंत्रण नहीं होने से खर्च अधिक हो सकता है।

No comments