बच्चे साल का एक दिन नही बल्कि प्रत्येक दिन कुछ समय जरूर निकाले अपनी माँ के लिए : महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया*
HTN Live
आज दिनाँक 11/05/2019 को एल्डिको स्थित श्री पूरन सिंह मेमोरियल प्रेक्षागृह में पायनियर मोंटेसरी स्कूल की सभी शाखाओं द्वारा मातृ दिवस का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया,शिक्षा विभाग की अडिशनल डायरेक्टर ललिता प्रदीप, प्रोफेसर अमिता बाजपेयी, डॉ० सृष्टि श्रीवास्तव ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संस्था के सभी शाखाओं के प्री-प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी कला के विभिन्न रंग बिखेरे एवं सभी के दिलों को जीत लिया।
इस मौके पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने सभी को मातृ दिवस की अग्रीम बधाई देते हुए कहा कि एक शिशु का जब जन्म होता है, तो उसका पहला रिश्ता मां से होता है। एक मां शिशु को पूरे 9 माह अपनी कोख में रखने के बाद असहनीय पीड़ा सहते हुए उसे जन्म देती है और इस दुनिया में लाती है। इन नौ महीनों में शिशु और मां के बीच एक अदृश्य प्यार भरा गहरा रिश्ता बन जाता है।
महापौर ने आगे कहा कि मां और बच्चे का रिश्ता इतना प्रगाढ़ और प्रेम से भरा होता है, कि बच्चे को जरा ही तकलीफ होने पर भी मां बेचैन हो उठती है। वहीं तकलीफ के समय बच्चा भी मां को ही याद करता है। मां का दुलार और प्यार भरी पुचकार ही बच्चे के लिए दवा का कार्य करती है। इसलिए ही ममता और स्नेह के इस रिश्ते को संसार का खूबसूरत रिश्ता कहा जाता है। दुनिया का कोई भी रिश्ता इतना मर्मस्पर्शी नहीं हो सकता है।
महापौर ने आगे कहा कि बच्चे बड़े हो या छोटे उनको माँ के लिए सिर्फ साल का एक दिन नही अपितु प्रत्येक दिन का कुछ समय माँ के लिए अवश्य निकालना चाहिए।
इस मौके पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने स्कूल स्तर की प्रतियोगिता में विजेता माताओं को सम्मानित किया। महापौर ने ने प्रथम स्थान पर रही लक्ष्मी गुप्ता, शबाना, खुश्बू बिष्ट, गीतिका प्रकाश, वर्षा अग्रवाल, पूजा साहू, तनवर फातिमा, मिथलेश बाजपेयी सहित द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त महिलाओ को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर लकी ड्रा कूपन में चुनी गई माता श्रीमती नीलम वर्मा को मदर क्वीन का सैशे एवं मुकुट पहनाकर उनको महापौर जी ने सम्मानित किया।
इस मौके पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया,शिक्षा विभाग की अडिशनल डायरेक्टर ललिता प्रदीप, विभागाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय प्रोफेसर अमिता बाजपेयी, नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ० सृष्टि श्रीवास्तव, पूर्व छेत्रिय खेल अधिकारी श्रीमती निशा मिश्रा, प्रबंधक पायनियर विद्यालय श्री बृजेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहें।

No comments