मतदाताओं को जागरूक करने वालों का हुआ सम्मान
HTN Live
लखनऊ (सं)। इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल इस्टीज की ओर से चलाये गये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जवाहर भवन, इन्दिरा भवन कर्मचारी संघ सतीश कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। इस दौरान सतीश पाण्डेय ने कहा कि हमें वोट की अहमियत को समझना चाहिए और मतदान अधिक से अधिक करना चाहिए। इस मौके पर हास्य कवि मुकुल महान के दो शब्द मतदाता ने वोट का दिया वरदान, लोक तंत्र भी खिल उठा, महका हिन्दुस्तान सुनाया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाले स्कूल, कॉलेज संस्थाओं के बच्चों एवं कलाकारों तथा जिसमें प्रारम्भिक काल वोटर्स, प्रथम समय वोटर्स और लोकतंत्र प्रहरी वोटर्स और 115 लोगों का सम्मान किया गया। जवाहर भवन-इन्दिरा भवन के कर्मचारी महामंत्री सुशील कुमार बच्चा को पूरे शहर में मतदाता जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने पर लोकतंत्र प्रहरी के सम्मान से नवाजा गया।

No comments