दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला से लूटा पर्स स्कूटी से गिरी महिला, लगी चोट
HTN Live
पति ने बदमाशों को दौड़ाया भी
मडिय़ांव इलाके की है वारदात
लखनऊ ,12 मई।
मडिय़ांव इलाके में शनिवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाश चलती स्कूटी से महिला का पर्स छीन ले गये। छीना छपटी में महिला स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और उसको चोट भी लगी। पीडि़ता के पति ने बदमाशों का पीछा भी किया पर बदमाश हाथ नहीं लगे।
जानकीपुरम के मडिय़ांव तिराहे इलाके में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव अपने परिवार संग रहते हैं। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर वह अपनी पत्नी के संग स्कूटी से चौक जा रहे थे। रास्ते में मडिय़ांव के महादेव होटल के पास नीले रंग की पल्सर बाइक सवार तीन बदमाश चलती स्कूटी में दुर्गेश की पत्नी के हाथ से पर्स छीन ले गये। इस घटना में दुर्गेश की पत्नी असंतुलित होकर स्कूटी से गिर पड़ीं और उनको चोट भी लगी। घटना के बाद दुर्गेश ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा भी किया पर लुटेरे हाथ नहीं लगे। दुर्गेश ने फौरन सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। वहीं उन्होंने घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गयी। अब इस मामले में मडिय़ांव पुलिस ने दुर्गेश कुमार की शिकायत पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुर्गेश की पत्नी के पर्स में 5 हजार रुपये नकद और सोने व चांदी के कुछ जेवरात रखे थे।

No comments