Breaking News

प्रताडऩा से तंग विवाहिता ने दी जान मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या

HTN Live



पिता ने दर्ज करायी दहेज हत्या की रिपोर्ट
लखनऊ ,8 मई।
गाजीपुर इलाके में रहने वाली एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग आकर मायके में अपनी जान दे दी। इस मामले में मृतक के पिता ने पति,सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। 
गाजीपुर के कुर्मांचलनगर निवासी नंद किशोर शुक्ला सरकारी विभाग में चालक के पद पर तैनात हैं। उनका कहना है कि 27 जून वर्ष 2018 को उन्होंने अपनी बेटी 30 वर्षीय सोनम शुक्ला की शादी देवरिया निवासी विजयनाथ तिवारी से की थी। शादी में उन्होंने 27 लाख रुपये खर्च किये थे और अपनी हैसियत के हिसाब से लड़के वालों को सब कुछ दिया भी था। शादी के बाद से सोनम को पति, सास और ससुर दहेज में 5 लाख रुपये की मांग को लेकर उसको प्रताडि़त करने लगे। सोनम ने जब रुपये देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गयी। अगस्त माह मेें सोनम को उसके ससुराल वाले मायके लाकर छोड़ गये। नंद किशोर का आरोप है कि इसके बाद वह लोग सोनम को फोन कर दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करने लगे। पति और ससुराल वालों की इस प्रताडऩा से तंग आकर सोनम ने मंगलवार की रात घर की छत पर बने स्टोर रूम में पंखे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर गाजीपुर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने छानबीन के बाद सोनम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब इस मामले में सोनम के पिता ने बेटी के पति विजयनाथ तिवारी, सास शारदा तिवारी और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी है। इस मामले में इंस्पेक्टर गाजीपुर ने बताया कि सोनम और उसके पति के बीच तलाक को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा था। 

No comments