Breaking News

एग्जिट पोल के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा जरूरत पड़ी तो कांग्रेस को देगें

HTN Live

सर्मथन, सभी पार्टियां 23 मई के बाद देश को नया पीएम देने के प्रयास में हैं

लखनऊ ।    एग्जिट पोल के पूर्वानुमान में एक बार फिर मोदी सरकार के आने की बात कही जा रही है, लेकिन विपक्ष को अभी भी आस है कि एनडीए बहुमत से दूर रहेगा. इस स्थिति में गैर बीजेपी मोर्चे की सरकार बनाने के लिए विपक्ष की कवायद रविवार को भी जारी रही. जहां एक तरफ टीडीपी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू लगातार विपक्ष के नेताओं से मिल रहे हैं, वहीं अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं। मीडिया से बातचीत में सपा अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों, किसानों, देश और भाईचारे की बात करने वाली पार्टियां 23 मई के बाद देश को नया पीएम देने के प्रयास में हैं. इसके लिए टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू सभी नेताओं से बात कर रहे हैं. जरूरत पड़ी तो कांग्रेस को समर्थन दिया जाएगा. अखिलेश ने दावा किया कि यूपी में महागठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी। उधर बसपा सुप्रीमो मायावती भी सोमवार को दिल्ली जा सकती हैं. दिल्ली में वे कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात कर एग्जिट पोल और 23 मई को आने वाले नतीजों को लेकर चर्चा कर सकती है. कहा जा रहा है कि किसी को पूर्ण बहुमत न मिलने की स्थिति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका अहम हो सकती है. लिहाजा मायावती का कांग्रेस नेताओं से मुलाकात भी इसी कड़ी का हिस्सा है।

No comments