Breaking News

सजायाफ्ता या अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को एजेण्ट #कदापि न बनये-जिलाधिकारी

HTN Live


अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मतगणना तैयारी के बाबत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  अनुज कुमार झा ने की सभी प्रत्याशियो के साथ बैठक की। बैठक में उन्होने सभी प्रत्याशियों से कहा कि जिस प्रकार आप सभी के सहयोग से जनपद में  पूरी पारदर्शिता व शान्तिपूर्ण वातावरण में मतदान की प्रकिया सम्पन्न हुई है उसी प्रकार का सहयोग आप मतगणना के दौरान भी देगें। जिलाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों से कहा कि सजायाफ्ता या अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को एजेण्ट कदापि न बनाये ऐसे लोगों का मतगणना परिसर में प्रवेश तथा उसके आसपास भी उर्पिस्थति प्रतिबंधित है। उन्होने यह भी बताया कि सभी प्रत्याशियों के अधिकृत एजेण्ट अथवा प्रतिनिधि को मतगणना हेतु जारी एजेण्ट पास के साथ फोटा युक्त एक आईडी अपने पास रखना आवश्यक है ताकि आवश्यकता पडने पर मिलान किया जा सके ।

            उन्होनें सभी प्रत्याशियों से कहा कि आप अपने सभी एजेण्ट को यह निर्देश देगें कि मतगणना परिसर के अन्दर व उसके आसपास तथा पूरे जनपद में किसी भी स्थल पर न तो कोई नारा लगायेगें न ही हूटिंग करेगें न ही ऐसा कोई आचरण या व्यवहार करेगें जो अमर्यादित हो न ही बिजय जलूस निकालेगे। उन्होनें कहा कि एजेण्ट के बैठने के लिए आयोग के निर्देशानुसार सीटें लगाई जा रही है।         

            बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर बैभव शर्मा, वित एवं राजस्व गोरे लाल शुक्ला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीडी गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अयोध्या अमर सिंह सहित भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस के राजेन्द्र प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आनन्द सेन, भाजपा के प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह, समाजवादी पार्टी के कृष्ण कुमार पटेल, लोक दल गठबन्धन पार्टी के रागवेन्द्र शुक्ला, राकेश शुक्ला, पुनीत पाठक, भारत प्रभात पार्टी के शेर अफगन सहित अमर बहादुर यादव, संजय शर्मा, 55 अम्बेडकरनगर से बहुजन मुक्त पार्टी की सुशीला दिनकर व अमरनाथ, बहुजन समाज पार्टी के दिलीप कुमार विमल, गोसाईगंज के अभिषेक मिश्रा उपस्थित थे।

No comments