Breaking News

यूनिटी कॉलेज: आईसीएसई एवं आईएससी के छात्र व अभिभावक सम्मानित

HTN Live



कौनैन जहरा, खिजरा और शाद इमाम रिजवी 
लखनऊ। यूनिटी कॉलेज के आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओंं और उनके अभिभावकों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। आईसीएसई में आशा सिद्दीकी ने 93.60 प्रतिशत, शताक्षी आनन्द ने 93 प्रतिशत और वरीशा रहमान ने 92.40 प्रतिशत के अलावा आईएससी में कौनेन जहरा ने 95.50 प्रतिशत, खिजरा हाशमी ने 95.25 प्रतिशत और शाद इमाम रिजवी ने 95 प्रतिशत अंकों की प्राप्ति कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
कॉलेज के सचिव नजमुल हसन रिजवी, संयुक्त सचिव डॉ. मोहम्मद तलहा, प्रधानाचार्य फ्रान्सिस केस्टीलीनो, शिक्षकगण की मौजूदगी में बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रेसीडेंट डॉ. कल्बे सादिक ने एक संदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चोंं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कॉलेज के सचिव नजमुल हसन रिजवी ने सभी अच्छे अंक लाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को अपनी रूचि के अनुसार भविष्य में विषयों को चुनना चाहिए। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य फ्रान्सिस केस्टीलीनो ने उपस्थित सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।

No comments