एलडीए के आवासों में हो रहे भीषण समस्या
HTN Live
एक ही पाइप से निकल रहा रेन व वेस्ट वाटर
लखनऊ। एलडीए व आवास विकास के मकानों में भी एक ही पाइप से वेस्ट वाटर व रेन वाटर भी बहाया जा रहा है। समस्त पाइप लाइनें सीवर लाइन से जोड़ दिया गया है। हर बारिश में सीवर लाइनें ओवर फ्लो हो रही है। इस गलती को सुधारने के बजाये जल निगम अमृत योजना फिर गलती दोहरा रहा है। इसका असर आने वाली बारिश में होगा। लोगों को जलभराव की भीषण समस्या से जूझना तय है।
जल निगम ने सीवर लाइन में बाथरूम व रसोई का वेस्ट वाटर जोडऩे की कार्ययोजना तो बना ली लेकिन यह जानने की जरूरत नहीं समझी कि उस पाइप से रेन वाटर भी निकल रहा है या नहीं। स्थिति यह है कि एलडीए व आवास विकास परिषद के मकानों में छतों से बारिश का पानी निकालने के लिए अलग से पाइप लाइन नहीं पड़ी है। रसोई व बाथरूम के वेस्ट वाटर के लिए बिछायी गयी पाइप से ही छतों का बारिश का पानी भी निकाला जा रहा है। अमृत योजना में सीवर कनेक्शन का काम बहुत तेजी से चल रहा है।
बारिश का पानी नालियों में बहेगा। इसे शोधित करने की जारूरत नहीं है। नालों के माध्यम से इसे सीधे गोतती नदी में बहा दिया जाएगा। सीवर के साथ बाथरूम व किचेन का वेस्ट वाटर को शोधित करके नदी में गिराया जाएगा। इसी योजना पर सीवर कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। लगभग दो लाख मकानों में आधे से ज्यादा मकानों का सीवर कनेक्शन हो चुका है। लेकिन योजना बनाने से पहले जल निगम ने शहर में बने मकानों की स्थिति समझने की कोशिश नहीं की गई। जल निगम की इस लापरवाही से घरों की छतों से बहने वाला बारिश का समस्त पानी भी सीवर के लाइन से ही निकलेगा।
चोक हो रहे सीवर लाइन की समस्या से रू-ब-रू हो चुके जलकल के पूर्व महाप्रबंधक राजीव बाजपेयी ने कहा कि शहर में सीवर लाइन की डिजाइन इस क्षमता की नहीं है कि उसमें सीवर के साथ बाथरूम व रसोई का वेस्ट वाटर भी जाये। रसोई के वेस्ट वाटर में ठोस अपशिष्ट पर बहकर जायेगा। जो सिल्ट के रूप में जमा हो जायेगा। सिर्फ सीवर बहेगा तो सिल्ट की स्थिति नहीं आयेगी। ज्यादातर घरों में एक ही पाइप से रसोई, बाथरूम व बारिश का पानी बहाया जा रहा है। बारिश में सीवर ओवर फ्लो होने में यह सबसे बड़ा कारण है।
हालांकि गोमती प्रदूषण नियंत्रण इकाइ के महाप्रबंधक, एसके गुप्ता ने कहा कि वेस्ट वाटर व रेन वाटर के लिए एक ही पाइप का इस्तेमाल करने वाले घरों की संख्या बहुत कम है। इसके बावजूद बारिश में ओवर फ्लो की समस्या नहीं होगी। फिलहाल जिन घरों में एक ही पाइप से समस्त पानी बहाया जा रहा है उनका कनेक्शन नहीं किया जायेगा

No comments