अवध विहार कालाोनी में बेमानी है स्वच्छता अभियान
HTN Live
लखनऊ। सरकार भले ही सफाई को लेकर समय-समय पर स्वच्छता अभियान चला रही हो लेकिन संबंधित मातहतों की लापरवाही की वजह से यह स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि सरोजनीनगर स्थित अवध विहार कलोनी में संबंधितों की वजह से भीषण गंदगंी फैली हुई है। कलोनी में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और बजबजा रही नालियां संक्रामक बीमारियों को दावत दे रही हैं। सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड की अवध विहार कलोनी स्थित सुलभ शौचालय के पास तो इतना भयंकर कूड़े का ढेर लगा है कि लोगों को वहां से गुजरने के समय नाक पर रुमाल लगाकर निकलना पड़ता है। इससे उठ रही दुर्गंध से आसपास के लोग काफी परेशान हैं। कलोनी वासियों का आरोप है कि यहां पर मौजूद होटल और दुकानदार कूड़ा ढेर कर रहे हैं। इसके अलावा कानपुर रोड से अवध विहार कलोनी जाने वाले मुख्य रास्ते पर मौजूद हाशिम के घर के सामने और आसपास बज बजा रही नालियों की वजह से नाली का पूरा गंदा पानी रास्ते में फैल कर बहता रहता है। लोगों का कहना है कि काफी लंबे समय से यहां की नालियों की सफाई नहीं की गई है। यही हाल तसलीम, अरशद और जावेद के घर के पास नाली का है। यहां भी सिल्ट से भरी नाली की वजह से घरों से निकलने वाला सारा पानी नाली से उफना कर रास्ते में बहता रहता है। ऐसे में रमजान जैसे पवित्र महीने में रोजदारों को इसी गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। कलोनी में पड़े खाली प्लाटों को तो कुछ लोग कूड़ा घर बना दिए हैं। फिलहाल पूरी कलोनी में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और बजबजा रही नालियों के अलावा नालियां उफनाकर रास्ते में बह रहे गंदे पानी से यहां भीषण दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। जिसके कारण कलोनी वासियों में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। कलोनी वासियों का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में होने के बावजूद पिछले कई माह से यहां सफाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि इसको लेकर कई बार नगर निगम विभाग में शिकायत भी की गई, लेकिन इसके बावजूद कोई सफाई कर्मी यहां नहीं पहुंचा। मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि अगर गंदगी का माहौल है तो जिम्मेदार के विरुद्घ कार्रवाई की जायेगी। जनता की समस्या को लगातार दूर किया जा रहा है।

No comments