अंश चौधरी के खेल से कूह स्पोट्स अकादमी सेंमीफाइनल में पहुंचा
HTN Live
अण्डर-16 सुधीर रॉय कप
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अंश चौधरी के शतकीय पारी 145 रन और दो विकेट के बदौलत कूह स्पोट्र्स अकादमी ने अण्डर-16 सुधीर रॉय कप के क्वार्टर फाइनल मैच में आरबीएन ग्लोबल को 57 रन से हराकर सेमीफाइनल में दस्तक दे दी।
सहारा के सीएसडी मैंदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कूह स्पोट्र्स अकादमी ने सीमित 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 274 रन जोड़े। अंश चौधरी ने तुफानी बल्लेबाजी करते हुए 21 चौके और चार छक्कों की मदद से 145 रन का सर्वश्रेष्ठï योगदान दिया। ऋतु राज सिंह ने 47 रन जोड़े। वैभ्व सिंह और अर्पित यादव को दो-दो विकेट की सफलता मिली। जवाबी बल्लेबाजी में आरबीएन ग्लोबल 39.3 ओवर में मात्र 217 रन का ही लक्ष्य पार कर सका। इनकी ओर से निखिल गुप्ता ने सर्वाधिक 49 रन बनाये। प्रदीप सिंह ने 45 रन और श्रेयांश यादव ने 33 रन जोड़े। विशाल रावत ने तीन विकेट चटकाये। विनय यादव और अंश चौधरी ने दो दो विकेट झटके। अर्पित मिश्रा और ऋतु राज सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।

No comments