Breaking News

तीन किशोर पुलिस के हत्थे चढ़े शाहखर्ची के लिए करते थे लूट

HTN Live


लूटा गया मोबाइल व एक्टिवा गाड़ी बरामद
लखनऊ ,14 मई।
मडिय़ांव पुलिस ने मोबाइल लूट कर भाग रहे स्कूटी सवार तीन किशोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया। पकड़े गये किशोर शाहखर्ची के लिए लूट करते थे। 
इंस्पेक्टर मडिय़ांव संतोष सिंह ने बताया कि भरतनगर निवासी अभिमन्यु सिंह मंगलवार की सुबह इंजीनियरिंग कालेज चौराहे से अपने घर जा रहे थे। चंद्र ढाल के पास उनके पास फोन आया और वह बाइक रोक कर मोबाइल पर बात करने लगे। इस बीच एक सफेद रंग की एक्टिवा सवार तीन लुटेरे वहां पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल फोन लूट ले गये। घटना के बाद अभिमन्यु सिंह ने मडिय़ांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन करते हुए चेकिंग शुरू की तो खदरी मोड़ के पास पुलिस ने सफेद रंग की एक्टिवा सवार तीन किशोरों को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने पीडि़त को मौके पर बुलाया तो पीडि़त ने तीनों को पहचान लिया और बरामद मोबाइल फोन को अपना बताया। इसके बाद पुलिस ने तीनों किशोरों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर मडिय़ांव का कहना है कि तीनों किशोर प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। 

No comments