बदमाशों ने लूटा मोबाइल फोन तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज
HTN Live
लखनऊ ,14 मई।
अलीगंज इलाके में बाइक सवार दो लुटेरे एक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूट ले गये। घटना के तीन दिन के बाद अलीगंज पुलिस ने इस मामले में लूट की रिपोर्ट दर्ज की।
अलीगंज के सेक्टर सी बाल महिला चिकित्सालय के स्टाफ क्वाटर में ऐश्ली यूजीन मोरेन्ट अपने परिवार संग रहते हैं। उनका कहना है कि बीते 11 मई की रात वह अहिबरनपुर बाल कटाने जा रहे थे। रास्ते में एलडीए बिल्डिंग के पास उनके पास मैसेज आया। वह मोबाइल निकाल कर मैसेज चेक करने लगे। इस बीच एक बाइक सवार दो बदमाश पीछे से पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल फोन लूट ले गये। घटना के बाद उन्होंने मदद के लिए शोर भी मचाया पर लोगों के जमा होने से पहले ही लुटेरे भाग चुके थे। ऐश्ली ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अलीगंज पुलिस छानबीन कर वापस लौट गयी। इस मामले में घटना के तीन दिन गुजर जाने के बाद अलीगंज पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की।

No comments