Breaking News

पुलिस पर पथराव करने वाले 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने दर्ज करायी रिपोर्ट

HTN Live


9 मई को झगड़े के दौरान पुलिस पर हुआ था पथराव
लखनऊ ,12 मई।
ठाकुरगंज इलाके में बीते 9 मई को दो पक्षों में हुए झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव और मारपीट के मामले में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने 25 लोगों के खिलाफ 7 सीएल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी है। 
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज दीनानाथ मिश्र ने बताया कि बीते 9 मई को पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि दौलगंज हैदर कालोनी के पास शादाब और कामिल नाम के लोगों के बीच झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की तरफ के काफी लोग जमा हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर सहित थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गयी। उस वक्त दोनों पक्षों की तरफ से कहासुनी और हाथापाई हो रही थी। पुलिस वालों ने बीच में पड़ कर मामले को शांत कराने की कोशिश की और दोनों ही पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास भी किया। बस इस बीच भीड़ में मौजूद लोग उग्र हो गये और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुुए पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। दबंगों ने पुलिस वालों पर पथराव करते हुए मारपीट की और पुलिस वालों को जान से मारने की धमकी दी। हंगामो को बढ़ता हुआ देख और फोर्स को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर बल का प्रयोग करते हुए उनको खदेड़ दिया। पुलिस टीम के साथ हुई इस घटना के संबंध में अब इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने गुलशन अब्बास, शहजाद, निशम आब्दी, कामरान सईद, रेहान, नकी हुसैन, शादाब, जीशान, राजू, अंसार, जुल्फिकार हुसैन, कामिल, मोहम्मद वसीम, इसरार, रेहान, नवाब आलम, फिरोज, अफरोज, चिंटू, लालू, शौकत अली, भइया, रियाज बहादुर, शानू, शहनवाज सहित 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलफ 7 सीएल एक्ट बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी है

No comments