Breaking News

एलडीए: अपार्टमेंट से पार्किंग रिस्टोर कराने में हुई चूक पार्किंगों से कब्जे हटे तो जाम से मिले निजात

HTN Live


लखनऊ। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सड़कों पर पार्किंग बड़ा कारण है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बीते साल व्यावसायिक भवनों में पार्किंग स्थलों को कब्जे से मुक्त कराने की योजना बनायी थी। बेसमेंट अथवा पार्किंग स्थलों पर अतिक्रमण को खाली करा कर उसे पुनस्र्थापित करने के निर्देश कमिश्नर ने दिये थे। कार्ययोजना पर सर्वोच्च प्राथमिकता पर कार्रवाई करते हुए प्रत्येक जोन में पांच-पांच ऐसे निमार्णों को चिन्हित भी किया गया है। मगर समय रहते प्राधिकरण कार्रवाई करना भूल गया और जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। पार्किंग स्थलों पर अतिक्रमण होने व सड़क पर पार्किंग होने से ट्रैफिक की समस्या अधिक रहती है। अवैध इमारतों और पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण कर किए निर्माण की जोनवार सूची तथा अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट इंजीनियरों से तलब की गई थी। सरकार बदल गई मगर कार्य प्रणाली में कोई सुधार नहीं है। इंजीनियरी बदल गये लेकिन व्यवसथा में कोई सुधार नहीं है। शहर में बड़े पैमाने पर गली-मोहल्लों में एकल आवासीय नक्शे पर अपार्टमेंट बनाने का खेल चल रहा है। एलडीए के इंजीनियर और बिल्डर का गठजोड़ शहर की सूरत बिगाड़ रहा है। संबंधित थाने की पुलिसी निर्माण कार्य नहीं रोकने के एवज में बिल्डरों से लाखों पए की वसूली करती है। आवास विभाग ने बिना मानचित्र अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अवैध निर्माण होने की दशा में कार्रवाई न होने पर चिंता जताई है। नोटिस देने और फिर भी निर्माण होने पर तत्काल विधिपूर्वक सील करने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिन बिल्डिरों ने पार्किंग की जगह पर निर्माण कार्य करा लिया है उनके अवैध निर्माण तोडकर पार्किंग बनवाने के निर्देश दिये गये हैं। जोन 12 व 13 में पार्किग स्थलों पर सबसे अधिक अवैध कब्जे हैं। यहां अरुणांचला अपार्टमेंट, क्ले स्कवायर, कीर्ति शिखर अपार्टमेंट हुसैनगंज, अनिल विरमानी नील गंगा अपार्टमेंट एपी सेन रोड, ग्रीन हाईट अपार्टमेंट, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, हर्षित अपार्टमेंट एपीसेन रोड, दीप होटल, विधानसभा, राज होटल विधानसभा, आरिफ पैलेस, माल एवेंन्यू, मंगलरंम अपार्टमेंट कबीर मार्ग, होटल मंगल मयूर, मेरा मन, स्टेशन रोड, चिंटल हाउस, स्टेशन रोड, रीजेंसी प्लाजा, पार्क रोड, होटल गोल्डन ट्यूलिप, राधाकृष्ण भवन, पार्क रोड, एएफ टावर, सरन चैम्बरए न्यू जनपथ, अशोक मार्ग, श्रीराम टावर, कूल बिल्डिंगए अशोका टावर, पीके बिल्डर्स, सिटी सेंटर, सफायर कोर्ट, जापलिंग रोड, समेत वीआईपी क्षेत्र में ही लगाग 40 अपार्टमेंटों में बेसमेंटों में अवैध रूप से कब्जे हैं। यहां पर पार्किग स्थल पर अतिक्रमण कर दुकानें संचालित की जा रही हैं। निर्माणकर्ता लखनऊ विकास प्राधिकरण से नक्शे में पार्किंग स्थल दिखाकर नक्शा पास करा लेते हैं। लेकिन यहां गाडय़िां न खड़ी करके दुकानें खोलने के लिए बेच दी गई हैं। यातायात की अव्यवस्था को देखते हुए पूर्व में ही बहुमंजिला काम्प्लेक्सों में पार्किंग स्थलों का अन्य काम में उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश एलडीए को दिये गये थे। लेकिन एलडीए की कार्रवाई सुस्त रही है। एलडीए से मिली जानकारी के अनुसार शहर में ऐसी लगाग डेढ़ हजार छोटी बड़ी इमारते हैं। इनमें पार्किंग सुविधा न देने से सड़क पर गाडिय़ां खड़ी होती हैं।

No comments