प्रखर मिश्रा की अर्धशतकीय पारी से केडी सिंह बाबू क्लब जीता बाबू बनारसी दास डी डिवीजन क्रिकेट लीग
HTN Live
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच प्रखर मिश्रा की शानदार अर्धशतकीय पारी नाबाद 56 रन की बदौलत केडी सिंह बाबू क्लब ने बाबू बनारसी दास डी डिवीजन क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल मैच में एएससीए हास्टल को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में दस्तक दे दी।
पंडित रास बिहारी स्टेडियम पर पहले बल्ल्ेाबाजी करते हुए एएससीए ने 34.3 ओवर में 111 रन के स्कोर पर सभी विकेट गवां दिये। आठवें डॉन पर बल्लेबाजी करने आये कामेन्द्र राजपूत ने दो चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 26 रन का योगदान दिया। ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए कुशल 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। मॉन्टी सोनकर ने 17 रन, उत्कर्ष श्रीवास्तव ने 12 रन और अमन सिंह ने 10 रन का योगदान दिया। अभिनव सिंह, जय शुक्ला, कैफ जमील अहमद और यारिस तारीक ने दो-दो विकेट चटकाये। अमरीश मौर्या को एक विकेट की सफलता मिली।
जवाबी बल्लेबाजी में केडी सिंह बाबू क्लब ने 20.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच प्रखर श्रीवास्तव ने सर्वाधिक नाबाद 56 रन का योगदान दिया। तौसीफ अहमद ने 29 रन जोड़े। विकास यादव ने 20 रन बनाये। अर्जुन यादव को एक विकेट की सफलता मिली।

No comments