डालीगंज वार्ड: मायानगर में गन्दगी से लोग परेशान
HTN Live
लखनऊ। राजधानी में साफ-सफाई की बातें हवा हवाई नजर आ रही हैं। हर तरफ गंदगी की भरमार है। यहां तक हर रोज उठने वाला कूड़ा भी कई दिनों से सड़ रहा है। डालीगंज वार्ड के मायानगर मोहल्ले में गन्दगी का अम्बार कायम है। यहां काफी दिनों से सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आ रहे हैं। मायानगर मोहल्ले में स्थित शुलभ शौचालय के आस-पास कूड़ा के ढेर लगे हैं, नालियां जाम है। मोहल्ले के लोग बताते है कि सफाई कर्मी रोजाना सफाई नहीं करते हैं। इलाके के लोगों ने कहा कि कूड़ा उठाने के लिए जब ठेला आता था तब भी कई दिनों बाद कूड़ा उठता था। इधर काफी दिनों से कूड़ा न उठने से दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा है। सड़क और गलियों का कूड़ा धूप और गर्म हवा में सडऩ पैदा कर रहा है। लोगों का कहना है कि सुपरवाइजर बृजेश से शिकायत की पर काई असर नहीं हुआ। इलाके के लोगों ने कहा कि दो दिन में व्यवस्था बहाल न हुई तो सड़क पर आकर प्रदर्शन करेंगे।

No comments