Breaking News

नगर निगम: सीविल, बलरामपुर और मेडिकल ट्रामा के आसपास चला अभियान

HTN Live


अस्पाताल आने वालों को कई दिनों से हो रही थी दिक्क्त
शिकायतों के बाद नगर निगम ने की कार्रवाई हटाये गये अतिक्रमण
लखनऊ। शहर के सरकारी अस्पतालों सिविल, मेडिकल कालेज, ट्रामा सेंटर और बलरामपुर के आसपास पिछले कई दिनों से यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को नगर निगम ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के तहत बुलडोजर चला कर अवैध कब्जेदारों का सामान जब्त करते हुए कार्रवाई की। 
गोलागंज स्थित जोन-1 के बलरामपुर अस्पताल के पास ठेला,गुमटी जैसे अनेक रूप से लोग दुकानें लगाकर धंधा कर रहे थे। इससे अस्पताल आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना तो करना ही पड़ रहा था। वहीं दूसरी ओर जाम की समस्या भी पैदा हो रही थी। ऐसे में खास कर एम्बुलेंस भी जाम की शिकार होती थी। जोन-एक के बलरामपुर अस्पताल के पास कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, जोनल अधिकारी जोन-1 व वजीरगंज थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। यहां कार्रवाई शुरु होते ही अफरा तफरी का माहौल हुआ। कुछ देर दुकानदारों और नगर निगम के अधिकारियों के बीच कहा-सुनी चली। मगर पुलिस बल की सख्ती देख दुकानदार ठंडे पड़ गये और नगर निगम ने अपनी कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर लिया।
कार्रवाई के तहत जोन-1 के सिविल हॉस्पिटल के आस पास भी अतिक्रमण हटाया गया। सिविल अस्पताल के बाहर अवैध दुकाने लगने से एम्बुलेंस के आवागमन में काफी दिक्कतें हो रहीं थीं। हालांकि नगर निगम ने लोकसभा चुनाव से पूर्व कई बार इेला गुमटी जैसे दुकानदारों को चेतावनी भी दी थी, इसके बावजूद हाल जस के तस रहने के कारण नगर निगम ने कार्रवाई के तहत अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इसी क्रम में मेडिकल कालेज और ट्रामा सेंटर के आसपास भी नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। बताते चले कि ट्रामा सेंटर और मेडिकल कालेज के बाहर शहर में सबसे ज्यादा अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद यहां दोबारा दुकाने सज जाती हैं। अभियान के दौरान बलरामपुर अस्पताल के बाहर 60-70 अस्थायी, सिविल के पास 20-25 अस्थायी अतिक्रमण हटाये गये। इसके अलावा 13000 जुर्माना वसूला गया और दो ट्रक सामान जब्त किया गया। 
इस मौके पर कर अधीक्षक राजेश सिंह, अवर अभियंता, किशारी लाल, नगर निगम के परिवर्तन दल के प्रभारी मुकेश तिवारी एवं 296 टस्टाफ के साथ पुलिस बल का सहयोंग भी लिया गया। 

वहीं सूत्रों ने बताया कि मेडिकल कालेज और ट्रामा सेंटर के बाहर लगने वाली दुकानों से नगर निगम और क्षेत्रीय पुलिस भारी वसूली करती है। यही वजह है कि यहां हर रोज अनगिनत दुकानें सजती हैं। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ नगर निगम के अभियान के चंद घंटों बाद मेडिकल कालेज, ट्रामा सेंटर, सिविल अस्पताल और बलरामपुर अस्पताल के आसपास अवैध दुकानें सज गयीं। इसकों हटवाने के लिए न तो क्षेत्रीय पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही नगर निगम की ओर से। यही वजह है कि शहर में अतिक्रमण खत्म नहीं हो पा रहा है। 

No comments