Breaking News

आशियाना रोवर्स, टेक्ट्रो,मिलानी और मिलेनियम स्कूल ए क्वार्टर फाइनल में प्रथम एक्सीलिया स्कूल सेवन-ए-साइड फुटबॉल कप टूर्नामेंट

HTN Live



लखनऊ। आशियाना रोवर्स, टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब, मिलानी फुटबॉल क्लब और मिलेनियम स्कूल ए ने प्रथम एक्सीलिया स्कूल अंडर-19 बालक सेवन-ए-साइड फुटबॉल कप प्राइज मनी टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गये मुकाबलों में जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 
एक्सीलिया स्कूल के मिल्खा सिंह मैदान पर शुरू हुए टूर्नामेंट में पहले तीन मैच एकतरफा रहे। वहीं दिन के अंतिम मैच में मिलेनियम स्कूल ए ने पेनाल्टी शूटआउट में दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंदिरानगर को 3-2 से मात दी। इस मैच में निर्धारित समय में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रही थी। 
इससे पहले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सुबह एक्सीलिया स्कूल के चेयरमैन डीएस पाठक और निदेशक आशीष पाठक ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करके और फुटबॉल को किक मारकर किया। उद्घाटन मैच में आशियाना रोवर्स ने प्रज्जवल और सूरज के दो-दो गोल के उम्दा फुटवर्क से मिलेनियम स्कूल बी को 5-0 से मात दी। आशियाना रोवर्स ने शुरू से ही मैंदान पर अपना दबदबा बनाये रखा और प्रतिद्वंद्वी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। आशियाना रोवर्स से प्रज्जवल और सूरज ने दो-दो गोल दागे जबकि प्रियांशु ने एक गोल किया।
दूसरे मैच में टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब ने इनविन्सिबल फुटबॉल क्लब को 7-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से रोहन ने सर्वाधिक तीन और हिमांशु ने दो गोल दागे। प्रदीप और अजीत ने एक-एक गोल किया। तीसरे मैच में मिलानी फुटबॉल क्लब ने मेजबान एक्सीलिया स्कूल को एकतरफा 5-0 से मात दी। मिलानी से दुर्गेश ने दो गोल दागे। अनिकेत, रितेष, आशीष ने एक-एक गोल किया। शनिवार को आशियाना रोवर्स बनाम ड्रैगन एफसी के बीच, टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब बनाम व्हाईट ईगल के बीच, मिलानी फुटबॉल क्लब बनाम डीपीएस एल्डिको के बीच और मिलेनियम स्कूल ए बनाम एक्सीलिया ए के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जायेंगे। 

No comments