Breaking News

रेलवे क्रासिंग को पार करते हुऐ मौत

HTN Live

गोसाईगंज की अनूपगंज रेलवे क्रासिंग को पार करते समय अपने दामाद रवि के साथ बाइक से गोसाईगंज बाजार की ओर जा रही सदरपुर करौरा गांव निवासी रेशमा (50) आचनक झटका लगने के कारण बाइक से नीचे गिर गई। जिससे बगल से गुजर रहे ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। 
गोसाईगंज पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर रेशमा अपने दामाद रवि के साथ गोसाईगंज जा रही थी। रास्ते में पडऩे वाली अनूपगंज रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद होने के कारण रुकना पड़ा। ट्रेन गुजरने के बाद फाटक खुलते ही रवि ने अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई, तो झटका लगने के कारण रेशमा बाइक से नीचे गिरकर बगल से गुजर रहे ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
शुक्रवार शाम आउमऊ गांव निवासी सत्ती की पत्नी सुखदेई (75) अपनी बेटी  लज्जावती के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने पैदल जमुनीपुर जा रही थी। दहियाताली बीरपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें रौद दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। तभी बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गये और गम्भीर रूप से घायल महिला को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया

No comments