Breaking News

दो जून तक संचालित होगी आर्ट एण्ड क्राफ्ट वर्कशॉप

HTN Live


लखनऊ (सं)। कला कोई भी हो वो समाज में उसका अपना एक स्थान रखती है। कोई भी कला विलुप्त नही होनी चाहिए, इसके लिए समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, समाजसेवक वर्ग और संस्था विशेष ध्यान रखती है कि सभी कलाओं का उत्थान एवं सरंक्षण समय समय पर होते रहना चाहिए। इसको देखते हुए दिव्य सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक सस्ंथा ने एक मेगा आर्ट एण्ड क्राफ्ट वर्कशॉप का आयोजन किया। यह वर्कशॉप राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित की गयी। कार्यशाला 14 मई से 2 जून तक सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित की गयी है। कार्यशाला में बनाई गयी पेन्टिंग एवं क्राफ्ट का प्रर्दशन 3 जून को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया जायेगा।
कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अध्यक्ष विनायक ग्रामोद्योग सस्ंथान शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पेिटंग प्रशिक्षक विशाल ने लाइव पेटिंग करके सभी को दिखाया और साथ ही क्राफ्ट प्रशिक्षक मानस शुक्ला ने मिट्टी के गणेश जी बना कर लाइव डेमो दिया। 

No comments