पीलीभीत से पकड़ी गयी बाघिन के गुर्दे और लीवर खराब
HTN Live
प्राणि उद्यान के डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा है इलाज
लखनऊ (सं)। पीलीभीत से सोमवार को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में रेस्क्यू कर लायी गयी बाघिन का स्वास्थ्य चिंताजनक बना हुआ है। पहले ही से वृद्धावस्था के कारण बाघिन का स्वास्थ्य सामान्य नहीं था। वृद्धावस्था के कारण बाघिन के शिकार में उपयोग किये जाने वाले कैनाइन तथा अन्य दांत कमजोर और टूट चुके हैं। इसके पैरों के नाखूनों की रिट्रेक्टाइल क्षमता भी लगभग समाप्त हो चुकी है। निदेशक प्राणि उद्यान आरके सिंह ने बताया कि बाघिन की खून की जांच में पाया गया कि इसके गुर्दे एवं लीवर भी खराब हो चुके हैं। इस बाघिन को प्राणि उद्यान के वन्यजीव चिकित्सालय में रखा गया है। बाघिन ने सोमवार रात में थोड़ा ही खाना खाया था। इस समय बाघिन की स्थिति स्थिर है मगर काफी कमजोर है। बाघिन को आईवी फ्लूड, ताकत की दवाइयां दी जा रही हैं। बाघिन को लगातार सीसीटीवी कैमरे से वन्यजीव चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। बाघिन के स्वास्थ्य को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष पवन कुमार ने समीक्षा करके डॉक्टर्स के पैनल से इस विचार विमर्श किया।

No comments