जिला टेबल टेनिस ट्रायल्स 18 मई से
HTN Live
लखनऊ। लखनऊ जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में प्रथम जिला टेबल टेनिस ट्रायल्स 18 व 19 मई को यूपी टेबल टेनिस काम्प्लेक्स में होंगे। ट्रायल्स के लिये पुरुष व महिलाएं यूथ बालक व बालिका जिनका जन्म उस दिन या उसके बाद (01.01.1999), जूनियर बालक व बालिका (01.01.2002), सब-जूनियर बालक व बालिका (01.01.2005), एवं कैडेट बालक व बालिका (01.01.2008), वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ी टीटी काम्प्लेक्स में एसोसिएशन के सचिव एनके लाहिड़ी, पराग अग्रवाल अथवा अमित सिंह से 15 मई तक संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल न 8317035602 व 9415062702 पर संपर्क कर सकते हैं।

No comments