केडी सिंह बाबू ट्रेनीज की जीत में तौसीफ का कमाल
HTN Live
केडी सिंह बाबू ट्रेनीज की जीत में तौसीफ का कमाल
टूर्नामेंट के एनईआर स्टेडियम पर खेले गये मैच में कैफ जमील के चार विकेट और यासिर तारिक के तीन विकेट की गेंदबाजी के बाद तौसीफ अहमद ने 71 रन की पारी से केडी सिंह बाबू ट्रेनीज ने एएस जिमखाना को छह विकेट से हराया।
एएस जिमखाना निर्धारित 40 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.4 ओवर में 150 रन ही बना सका। अबु तालिब ने 34 रन, शुभम विश्वकर्मा ने 29 रन और शैलेंद्र यादव ने 23 रन ही टिक कर खेल सके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए केडी सिंह बाबू ट्रेनीज ने तौसीफ अहमद ने 71 रन और कार्तिकेय श्रीवास्तव ने 19 रन की पारियों से 28.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए।

No comments