Breaking News

आज की बड़ी संक्षप्ति खबर

                               HTN Live

फिल्म अभिनेत्री एवं बीजेपी सांसद आज आएंगी बस्ती यू पी

 बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की जनसभा कल बस्ती जिले के कप्तानगंज के माँ दुर्गा अभिलाषा कॉलेज में।

बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी के लिए जनसभा को सम्बोधित करेगी हेमामालिनी।
➡दिल्ली- सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान , दिल्ली को साहब सिंह वर्मा ने स्थान दिलाया, हर तरफ गूंज है,फिर एक बार मोदी सरकार, पं.बंगाल में मेरा हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया
यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है, हमने यूपी का विकास किया, यूपी से अपराधी भाग रहे हैं, यूपी में अपराधियों को सबक सिखाया, मोदी की गूंज अचानक नहीं आई, मोदी जी ने देश की नई पहचान बनाई, मोदी है तो मुमकिन है, भारत की विजय पर राहुल गांधी ने धन्यवाद नही दिया, आतंकवाद की लड़ाई देश की लड़ाई है, राहुल गांधी को योगी ने बेचारा बताया, राहुल को जितना रटाया जाता है वो उतना बोलता हैं, गांधी जी ने कहा था कांग्रेस को समाप्त कर दो- योगी

➡ दिल्ली- सुष्मिता देव का SC में नया हलफनामा दाखिल, कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने कहा, चुनाव आयोग ने दूसरों पर पाबंदी लगाई, मोदी-शाह को क्लीन चिट दी-सुष्मिता देव , राजीव गांधी पर मोदी के बयान की जानकारी भी SC को दी, कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, इसकी भी शिकायत आयोग को दी गई है, सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई कल होनी है।

➡लखनऊ- सीएम योगी 8 मई को गोरखपुर-वाराणसी में रहेंगे, बूथ स्तरीय सम्मेलन को 9.30 बजे सम्बोधित करेंगे, शाम 6.30 बजे डी पेरिस होटल के सामने कार्यक्रम, काशी में अधिवक्ताओं के कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे, शाम 7.40 बजे ग्राम बडौरा कपसेटी, सेवापुरी वाराणसी में।

➡लखनऊ- लोकसभा के 6वें चरण के प्रत्याशियों की आई रिपोर्ट, एडीआर ने 6वें चरण के प्रत्याशियों का निकाला इतिहास, 6वें चरण में 6 प्रतिशत अपराधी प्रत्याशियों की आई कमी, 6वें चरण में 13 लोकसभा सीटों पर 177 प्रत्याशी मैदान में, 172 उम्मीदवारों में से 36 उम्मीदवार अपराधी प्रवृति के, 6वें चरण में 172 प्रत्याशियों में से 29 पर गंभीर अपराध, श्रावस्ती के धीरेन्द्र सिंह अपराध के मामले में पहला स्थान
सुल्तानपुर के प्रसपा से कमला देवी अपराध में दूसरे स्थान पर, 6वें चरण में 172 प्रत्याशियों में से 56 प्रत्याशी करोड़पति, 6वें चरण में सबसे धनवान बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी, 6वें चरण में 172 में से 65 प्रत्याशी 5वीं से 12वीं की शिक्षा , 6वें चरण में 172 में से 7 प्रत्याशियों की शिक्षा साक्षर है।

➡ भदोही - बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान, भाजपा लोगों को गुमराह करती है, ‘उनको अहसास है की गठबंधन मजबूत है’, ‘पीएम ने भदोही का नाम बदलने का आरोप लगाया था’, ‘प्रदेश में उन्ही की हुकूमत है फिर बदलकर संतरविदास नगर रख दें’ , ‘हमारी सरकार आई तो भदोही का नाम फिर बदलेंगे’, इसबार का रिजल्ट चौकाने वालें हैं, भजपा अब केंद्र से जाने वाली है, मोदी ने पिछली बार लोगों को लुभाया था
चौकीदार केवल पूजीपतियों की मददगार है, ‘आवारा जानवर किसानों को बर्बाद कर दिया है’, पूरे देश में बेरोगारी भ्रष्टाचार चरम पर है, मोदी जा रहे है योगी भी चले जाएंगे , अगले चुनाव बाद अपने मठ में रहेंगे , ‘हमारा गठबंधन लम्बा चलेगा, हम असली हैं’।

➡बागपत- एसबीईसी शुगर मिल में लगी भीषण आग, मिल परिसर में खोई के ढेर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां, आग बुझाने के प्रयास में जुटे दमकल कर्मी, आसपास के जिलों से भी बुलाई जा रही दमकल, बड़ौत के मलकपुर गांव में स्तिथ है शुगर मिल।

➡बुलंदशहर- खुर्जा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, युवक को अवैध हिरासत में रखने का आरोप, मां ने पत्र लिखकर लगाई न्याय की गुहार , सीएम,डीआईजी मेरठ ज़ोन को लिखा पत्र , युवक को 4 मई को साथ लाई थी पुलिस, ग़ाज़ियाबाद के डासना से लाई थी पुलिस, शिकायत के बाद भी पुलिस ने युवक नहीं छोड़ा, पीड़ित मां ने अनहोनी की जताई आशंका, बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली का मामला।

➡आजमगढ़- बेखौफ बदमाशों के तांडव का मामला, दुकान पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल एक नौकर की इलाज के दौरान मौत, गोली लगने से 2 नौकर हुए थे घायल, घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश
पुलिस ने भारी पुलिस फोर्स तैनात की, बाइक सवार 3 बदमाशों ने की थी फायरिंग, अहरौला थाना के चांदनी चौक की घटना।

➡कासगंज- विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप, ससुरालियों पर दहेजहत्या का लगाया आरोप, ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ तहरीर, कोतवाली सिढ़पुरा के चांदपुर गांव का मामला।

➡शामली- मंदिर में चोरी करते चोर को लोगों ने पकड़ा, चोर की मंदिर परिसर में की जमकर पिटाई, चोर को बनाया मुर्गा, चोर से कराई सफाई, माफी मांगने के बाद आरोपी चोर को छोड़ा, थाना कांधला क्षेत्र के कस्बा एलम का मामला।

➡आगरा - फोटोग्राफरों की गुंडई का वीडियो वायरल, ताजमहल के अंदर फोटोग्राफरों की गुंडई, पूर्वी गेट के बाहर पर्यटक के साथ की मारपीट, दिल्ली से आगरा ताजमहल देखने आया था पर्यटक, पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद, ताजमहल परिसर में भी पर्यटक के साथ की थी मारपीट।

➡कौशाम्बी- सिरफिरे ने दूल्हे को दी जान से मारने की धमकी, फोन पर दी दूल्हे को दी जान से मारने की धमकी , बारात लाने पर दूल्हे को दी जान से मारने की धमकी, धमकी की दहशत में दूल्हे के पक्ष ने रिश्ता तोड़ा, दबंग सिरफिरे ने युवती के परिजनों को जमकर पीटा, पुलिस मामला दर्ज कर सिरफिरे को किया गिरफ्तार, चरवा थाना इलाके के धमसेढा गांव का मामला।

➡ प्रयागराज- आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को राहत, हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, अनारकली वाले बयान पर दर्ज हुई है एफआईआर, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर FIR को दी है चुनौती, 30 मई को होगी मामले की अगली सुनवाई।

➡बलरामपुर- केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का बयान, ‘कांग्रेस ने दलित को राष्ट्रपति नहीं बनाया’ , ‘मोदी ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया’ ‘माया-मुलायम ने कभी दलितों का भला नहीं किया’,दलितों का मसीहा बनने का ढोंग करते है सब’।

➡ हापुड़- फाइनेंस कर्मचारी के साथ 3 लाख की लूट, फाइनेंस कर्मचारी से बदमाशों ने की लूट, असलहे के बलपर 3 लाख रुपए की लूट, पुलिस मामले की जांच में जुटी, पिलखुआ क्षेत्र के मीरापुर रोड का मामला।

➡गोंडा - हंसी मजाक में हुई मारपीट में युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का केस, 2 दिन पहले हंसी मजाक में हुई थी मारपीट, फैजाबाद से इलाज के दौरान युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वजीरगंज के देवी नगर खास गांव का मामला।

No comments