Breaking News

गलत दिशा में गाड़ी चलाया तो अब खैर नहीं

HTN Live

  यदि आपकी एकल दिशा मार्ग पर रांग साइड वाहन दौड़ाने की आदत पड़ चुकी है तो आप इसे तत्काल बदल दें। नहीं तो चंद दिनों में आपकी परेशानी बढऩे वाली है। रांग साइड वाहन चलाते ही शहर के मार्गों पर स्पीड ब्रेकरनुमा लगाए जा रहे 'टायर किलर' आपकी गाड़ी तत्काल पंचर कर देंगे। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस 500 रुपये रांग साइड का जुर्माना भी वसूल करेगी । पहले चरण में राजधानी के प्रमुख 27 मार्गों पर यह टायर किलर लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में इसकी शुरुआत नोएडा से हुई उसके बाद यहां लगाए जा रहे हैं। सभी 27 मार्गों को चिन्हित  कर लिया गया है।

 मार्गों पर लगेंगे टायर किलर 

सिकंदरबाग चौराहा से सप्रू मार्ग, सहारागंज तिराहा, डनलप तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया तिराहा,अल्का तिराहा, वाल्मीकि मार्ग तिराहा, लालबाग चौराहे से कैपिटल तिराहा, बैंक ऑफ इंडिया तिराहा, परिवर्तन चौक से प्रेस क्लब तिराहा, पार्क रोड चौराहा, कैपर रोड तिराहा, डीएसओ चौराहा, सिसेंडी तिराहे से लाल बहादुर शास्त्री तिराहा, ख्यालीगंज तिराहा, सुपर मार्केट तिराहा से ओडियन तिराहा, डॉ. सुजा रोड तिराहा से कैसरबाग अशोक लाट चौराहा, चर्च तिराहा, नजीराबाद चौराहा अशोक लाट साइड, गुइन रोड चौराहा, पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद तिराहा, नजीराबाद चौराहे से झंडे वाला पार्क साइड, सुगनामल तिराहा, शहीद स्मारक तिराहा, केकेसी ठाकुर ट्रांसपोर्ट तिराहा, बुलाकी अड्डा तिराहा, चौक थाना चौराहे से मेडिकल क्रॉस चौराहा, नीरा नर्सिंग होम तिराहा।

No comments