भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मïण होकर झूठ बोलते हैं
HTN Live
गंगा स्नान करके बताएं के उन्होंने जो ट्वीट किया, वह सच है
लखनऊ। सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि ब्राह्मïण होकर झूठ बोलते हंै। अगर वे झूठ नहीं बोल रहे हैं तो गंगाजी में स्थान करके बोलें कि वे सच बोल रहे हैं और उस होटल का पता भी बता दें ताकि हम लाल टोपी वाले समाजवादियों क ो वहां रहने के लिए भेज दें। उल्लेखनीय है कि जेट एयरवेज के कर्मचारियों के बकाया वेतन को लेकर अखिलेश के ट्वीट के बाद पाण्डेय ने ट्वीट करके कहा कि अखिलेश यादव अपना तीन सौ कमरों का होटल बेचकर पैसा दे दें। अखिलेश ने कहा कि हम तो समझते थे कि ब्राह्मïण हंै झूठ नहीं बोलते होंगे। श्री यादव ने कहा कि इस बार वे चुनाव हार रहे हैं। उनके यहां ऐसा प्रत्याशी दे रहा हूं जो धोबिया पछाड़ दांव मारेगा। श्री यादव ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी क ा ख्याल नहीं है जहां सांसद और विधायक एक-दूसरे पर जूतों की बारिश कर रहें है। साध्वी प्रज्ञा क ा लोकसभा का टिकट देने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा लगातार अपना स्टैण्ड बदल रही है। उनकी कोशिश है कि किसानों, गरीबों, बेरोजगारों के मुद्दे बदल जाय

No comments