Breaking News

पुलिसकर्मी बन महिला से टप्पेबाजी सोने की चेन ले उड़े आरोपी

HTN Live

19 दिन के बाद महानगर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
लखनऊ, 13 अप्रैल।
महानगर इलाके में एक अस्पताल में काम करने वाली महिला से पुलिसकर्मी बन टप्पेबाज सोने की चेन ठग ले गये। पीडि़त ने शिकायत महानगर पुलिस से की और आन लाइन शिकायत भी दर्ज करायी। बावजूद इसके महिला की एफआईआर दर्ज करने में पुलिस ने 19 दिन लग गये। शुक्रवार को पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट दर्ज की। 
मडिय़ांव के छठामिल तिवारीपुर इलाके में नीलम सिंह अपने परिवार संग रहती हैं। वह महानगर स्थित आस्था अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। नीलम का कहना है कि 25 मार्च की रात वह ड्यूटी खत्म करके वापस अपने घर जा रही थीं। रास्ते में छन्नीलाल चौराहे के पास पुलिसकर्मी बन टप्पेबाज नीलम सिंह की चेन ले उड़े। अगले दिन नीलम सिंह ने इसकी शिकायत महानगर पुलिस से की। इसके बाद 30 मार्च को नीलम सिंह ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत आनलाइन भी की। बावजूद इसके बाद नीलम सिंह की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। बीते शुक्रवार को नीलम सिंह ने फिर से महानगर कोतवाली जाकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद शुक्रवार को महानगर पुलिस ने नीलम सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली

No comments