Breaking News

तांत्रिक बन शोरूमकर्मी से 25 हजार की टप्पेबाजी

HTN Live


पूजा पाठ की बात कहकर रुपये लेकर आरोपी फरार
ठाकुरगंज इलाके की है घटना
लखनऊ, 13 अप्रैल।
ठाकुरगंज इलाके में तांत्रिक बन दो टप्पेबाज एक शोरूम कर्मचारी से 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गये। पीडि़त शोरूम के रुपये बैंक में जमा कराने जा रहा था।
ठाकुरगंज के नेपियर रोड कालोनी में सोनू सिंह अपने परिवार संग रहता था। वह लखनऊ इलेक्ट्रिानिक्स नाम के शोरूम में काम करता है। सोनू सिंह का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर वह शोरूम से 25 हजार रुपये लेकर पास में ही स्थित स्टेट बैंक जा रहा था। बैंक के पास ही उसको दो लोग मिले। दोनों ने खुद को हरिद्वार का रहने वाला बताया। दोनों ने सोनू सिंह को कुछ भविष्यवाणी की और उसकी परेशानी को दूर करने के लिए पूजा पाठ की बात कही। सोनू सिंह उन टप्पेबाजों की बात में आ गया। इसके आरोपियों ने सोनू से 25 हजार रुपये लेकर एक रूमाल में बंधवा कर ले लिया। दोनों टप्पेबाजों ने इसके बाद सोनू सिंह को कुछ दूर आगे जाने के लिए कहा। सोनू जैसे ही कुछ कदम आगे बढ़ा आरोपी रुपये लेकर गायब हो गये। सोनू ने जब पीछे मुड़ कर देखा तो वह सन्न रह गया। उसने दोनों टप्पेबाजों को इधर-उधर तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका। सोनू ने फौरन अपने मालिक और पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद पुलिस ने सोनू सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

No comments