रेलवे का बडी खबर आज क्या हाल रहा
HTN Live
गर्मियों में रेल हादसों से बचने के लिए संगोष्ठïी का हुआ आयोजन
लखनऊ (सं)। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रीष्म ऋतु में रेल पथ अनुरक्षण एवं सावधानियां विषय पर तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए मण्डल रेल प्रबन्धक विजयलक्ष्मी कौशिक ने अपने सम्बोधन में कहा कि शून्य दुर्घटना का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए नियमों एवं मानकों का पालन जरूरी है। संरक्षा के प्रति जागरुकता बनाये रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक और मजबूत होना होगा। जिसके लिए कर्मचारियों के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाबद्ध तरीके से आपसी समन्वय के साथ गंभीरता से नियमों का पालन करना होगा। अपर मण्डल रेल प्रबन्धक तकनीकी
गौरव गोविल ने कहा की संरक्षा एवं परिचालन प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा गर्मियों में सभी रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों को सजग रहते हुए कार्य की गुणवत्ता एवं संरक्षा को बनाये रखना होगा। संगोष्ठी के दौरान सभी विभागों के वरिष्ठ शाखाधिकारियों, सहायक इंजीनियरों, रेलपथ निरीक्षकों एवं कार्य निरीक्षक मौजूद रहे।
इस गर्मियों की छुट्टियों में रेल दलालों की खैर नहीं
नये आरपीएफ इंस्पेक्टर ने पद्भार ग्रहण् करते ही दी चेतावनी
लखनऊ (सं)। गर्मी की छुट्टियों के आते ही रिजर्व सीट दिलाने का काम करने वाले दलाल भी एक्टिव हो जो है। लेकिन इस बार ऐसे दलालों की खैर नहीं है। रेलवे ने इनको पकडऩे की पूरी तैयारी कर ली है। इनकी धरपकड़क के लिए स्पेशल टीम बनायी जायेगी।
ट्रेनों में आरक्षित सीटों को लेकर दलाल गर्मियों की छुट्टियां आते ही सक्रिय हो जाते हैं। स्टेशन के आसपास और आरक्षण केंद्रों पर इनका जमावड़ा लग जाता है। वहीं ट्रेनों में जहरखुरानी जैसी घटनाएं भी बढऩे लगती हैं। इन सब पर रोक लगाने के लिए स्पेशल टीम तैयार होगी। ताकि सफर के दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके। बुधवार को आरपीएफ के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता करके इसकी जानकारी दी। राजेश कुमार ने मंगलवार को लखनऊ जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ इंस्पेक्टर का पद संभाला। राजेश कुमार इससे पहले गोरखपुर में तैनात थे। राजेश कुमार ने कहा कि गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। ऐसे में जहरखुरानी जैसी समस्याएं भी भीड़ की वजह से बढ़ जाती हैं। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। एनाउंसिंग सिस्टम को बेहतर किया जायेगा ताकि सफर के दौरान यात्री किसी अपरिचित से खानपान सामग्री न लें। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि दलालों पर अंकुश लगाया जायेगा ताकि यात्रियों को सीट पाने में कोई दिक्कत न हो।
बेहतर काम करने पर उत्तर रेलवे को दिल्ली में मिली उत्कृष्टïता शील्ड
लखनऊ (सं)। बड़ौदा हाउस नई दिल्ली स्थित रेलवे प्रधान कार्यालय में आयोजित रेल सप्ताह में बुधवार को लखनऊ मंडल को महाप्रबंधक उत्कृष्टता शील्ड से सम्मानित किया गया। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह ने यह शील्ड प्रदान की। इस मौके पर महाप्रबंधक की ओर से उत्कृष्ट सेवा करने वाले 204 रेल कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही कार्य निष्पादन के आधार पर कुल 15 रनिंग शील्ड भी प्रदान की गयी।
बोरीबंदर से ठाणे के बीच पहली रेलगाड़ी की स्मृति में भारतीय रेल प्रतिवर्ष अप्रैल के माह में रेल सप्ताह का आयोजन करता है। इस वर्ष उत्तर रेलवे में 64वां रेल सप्ताह आयोजित हुआ। सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए दिल्ली मंडल को शील्ड मिली। फिरोजपुर मंडल और मुरादाबाद मंडल को संयुक्त रूप से मितव्ययिता के लिए पुरस्कृत किया गया। मौके पर रेल दुर्घटनाओं को टालने वाले 120 कर्मचारी भी पुरस्कृत हुए। इस अवसर पर उत्तर रेलवे से डीआरएम सतीश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोश शुक्ला, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत सिन्हा, वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर कौशतुभ मणि और चारबाग के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष सिंह समेत रेलवे के कई अधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
No comments