हमसफर एक्सप्रेस 12 व 16 अप्रैल को रहेगी निरस्त
HTN Live
नार्थ फ्रंटियर में मरम्मत के चलते ट्रेनों का संाचल रहेगा प्रभावित
लखनऊ (सं)। नार्थ फ्रंटियर रेलवे के अलीपुर द्वार मंडल में पटरी मरम्मत कार्य के चलते अब 12 से 16 अप्रैल के बीच चारबाग स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इस बीच चारबाग से जाने वाली ट्रेनें बदले हुए मार्ग से गुजरेंगी। इसमें ट्रेन 15904 चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 10 अप्रैल को, ट्रेन 15934 अमृतसर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 12 अप्रैल को एवं 20506 न्यू दिल्ली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 11 से 14 अप्रैल को बदले हुए मार्ग न्यू जलपाईगुड़ी, माथाभंगा और नई कोच बिहार होकर गुजरेगी।
वहीं ट्रेन 20505 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली एक्सप्रेस 12 अप्रैल, 20503 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 11 अप्रैल को एवं ट्रेन 22411 नाहरलागुन आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 13 अप्रैल को बदले मार्ग न्यू कोच बिहार, माथाभंगा, न्यू जलपाईगुड़ी होकर चलेगी। जबकि ट्रेन 15904 चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 14 अप्रैल को न्यू जलपाईगड़ी सिलीगुड़ी, अलीपुर द्वार जंक्शन, सामुकतला के रास्ते एवं ट्रेन 20505 डिबू्रगढ़ नई दिल्ली एक्सप्रेस 15 अप्रैल को सामुकतला, अलीपुर द्वार जंक्शन, सिलीगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी होकर जायेगी। वहीं दूसरी तरफ नॉन इंटरलॉकिंग के चलते 12 से 16 अप्रैल तक 11 ट्रेनें बदले रूट से चलाई जायेंगी। कटिहार दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 11 व 15 अप्रैल को निरस्त रहेगी। वापसी में दिल्ली कटिहार हमसफर एक्सप्रेस 12 व 16 अप्रैल को निरस्त रहेगी। ऐसे ही कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस 11 व 12 अप्रैल व अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस 14 व 15 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
No comments